शेखपुरा में ताड़, खजूर, नारियल के पेड़ लगे

Updated at : 02 Feb 2017 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा  में ताड़, खजूर, नारियल के पेड़  लगे

शेखपुरा : जिला में नीरा प्रोजेक्ट के लिए 301060 ताड़,खजूर तथा नारियल के पेड़ मौजूद है. सरकारी स्तर पर कराये गये सर्वेक्षण में सबसे ज्यादा 81004 पेड़ अरियरी प्रखंड क्षेत्र में 73259 पेड़ चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में भी है. शेखपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पेड़ों की यह संख्या 68255 है. जबकि बरबीघा प्रखंड क्षेत्र […]

विज्ञापन

शेखपुरा : जिला में नीरा प्रोजेक्ट के लिए 301060 ताड़,खजूर तथा नारियल के पेड़ मौजूद है. सरकारी स्तर पर कराये गये सर्वेक्षण में सबसे ज्यादा 81004 पेड़ अरियरी प्रखंड क्षेत्र में 73259 पेड़ चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में भी है. शेखपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में पेड़ों की यह संख्या 68255 है. जबकि बरबीघा प्रखंड क्षेत्र में यह संख्या 44335 व शेखोपुरसराय प्रखंड क्षेत्र में 28831 है.

टाल क्षेत्र माने जाने वाले घाट कोसुम्भा प्रखंड में पेड़ों की संख्या सबसे कम केवल 57376 है. सरकारी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के कुल 289 राजस्व ग्राम में ताड़ के पेड़ की संख्या 267526 है, जबकि नारियल के पेड़ 1098 तथा खजूर के पेड़ की संख्या 32436 है. ताड़ के पेड़ों की संख्या सबसे ज्यादा 77610 है. जबकि शेखपुरा प्रखंड में 63062 ताड़ के पेड़ है. जबकि खजूर के पेड़ सबसे ज्यादा 22136 चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन