शेखपुरा में पंचायत सचिव को मिली जान से मारने की धमकी, पूर्व सांसद के भतीजे के विरुद्ध मामला दर्ज

शेखपुरा : बिहार में सदर शेखपुरा प्रखंड में तैनात पंचयात सचिव परमानंद पासवान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित पंचायत सचिव के भतीजे ने अनुसूचित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. यह प्राथमिकी पूर्व सांसद स्व. राजो सिंह के भतीजे व विधान परिषद कर्मी गुड्डू […]
शेखपुरा : बिहार में सदर शेखपुरा प्रखंड में तैनात पंचयात सचिव परमानंद पासवान को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है. इस मामले में पीड़ित पंचायत सचिव के भतीजे ने अनुसूचित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. यह प्राथमिकी पूर्व सांसद स्व. राजो सिंह के भतीजे व विधान परिषद कर्मी गुड्डू सिंह के विरुद्ध दर्ज कराई गयी है.
थानाध्यक्ष राजू प्रसाद ने घटना की पुष्टि की है. इस बावत पीड़ित ने बताया कि करीब 11 वर्ष पूर्व भी उन्हें उक्त आरोपी के साथ उनका विवाद हुआ था. यह घटना तब घटी जब वे प्रखंड मुख्यालय में काम कर रहे थे. तभी वहां पहुंचे आरोपी ने पंचायत सचिव को जानसे मारने की धमकी दी. करीब 15 दिन पहले शेखपुरा में जीई उज्जवल राज की अपराधियों ने सरेआम गोली मार कर हत्या कर दी थी. इसके बाद पंचायत सचिव को सरेआम धमकी दिए जाने की घटना ने कर्मियों को सहमा कर रख दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




