खुला में शौच मुक्त से गांव की बदलेगी सूरत
Updated at : 31 Jan 2017 12:10 AM (IST)
विज्ञापन

घाटकुसुम्भा के पानापुर गांव में लोगों को किया जागरूक शेखपुरा : प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को घाट कुसुम्भा प्रखंड के पानापुर गांव में स्वच्छता जागरूकता शिविर को संबोधित किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार सूबे के हर गांव को खुला में शौच मुक्त बनाकर स्वच्छता के दिशा में कामयाबी का […]
विज्ञापन
घाटकुसुम्भा के पानापुर गांव में लोगों को किया जागरूक
शेखपुरा : प्रभारी मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को घाट कुसुम्भा प्रखंड के पानापुर गांव में स्वच्छता जागरूकता शिविर को संबोधित किया. इस मौके पर मंत्री ने कहा कि सरकार सूबे के हर गांव को खुला में शौच मुक्त बनाकर स्वच्छता के दिशा में कामयाबी का इतिहास रचना चाहती है. इसी के लिए अपने घरों में शौचालय बनाने बनाने वाले परिवारों को बारह बारह हजार का अनुदान देने का भी प्रावधान किया है. अगर हमारा समाज और गांव खुला शौच मुक्त और स्वच्छ होगा तब लोग बीमार होने से तो बचेंगे ही साथ ही गाढी कमाई की बड़ी राशि इलाज पर खर्च होने से भी बचेगा.
सोमवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम पर पहुंचे मंत्री का स्थानीय ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया. इस मौके पर मंत्री के अलावे लक्खीसराय के पूर्व विधायक फुलैना सिंह जदयू नेता अरुण कुमार सिन्हा ललन प्रसाद पारस नाथ महतो रामाश्रय महतो अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नरेश प्रसाद पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार दलित प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मनोज राम के अलावे बड़ी तादाद में ग्रामीण मौजूद थे. इस मौके पर मंत्री से रूबरू होकर स्थानीय ग्रामीणों ने पानापुर पंचायत का अंचल आज भी लखीसराय में होने के कारण विकास की बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहने कस मुद्दा उठाया. एक तरफ जहां दो जिलों में रहने का मुद्दा उठाया वहीं आजादी के बाद से आज तक विकास योजनाओं से वंचित रहने का भी ग्रामीणों ने मामला उठाया. मौके पर मंत्री ने कहा कि पिछले 11 सालों में बिहार के मुखिया नीतीश कुमार ने विकास की जो लकीर खींची है उससे पानापुर गांव भी वंचित नहीं रह सकेगा.मंत्री ने यह भी कहा कि स्वच्छता के इस मुहिम में किसी भी स्तर पर प्रशासनिक लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
ग्रामीणों को खुला शौच मुक्त की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास करने का भी निर्देश दिया. कार्यक्रम के मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री को फूल मालाओं से लाद दिया.स्वक्षता की जागरुकता के लिए लक्खीसराय से होकर पानापुर पहुंचे मंत्री के काफिले को देखने के लिए गांव की महिलाएं एवं बच्चे बड़ी तादाद में वहां जुटकर मंत्री के द्वारा बताए गए स्वच्छता जागरुकता के अहम बिंदुओं की जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




