पंचायत के दौरान मुखिया को छुरा घोंपा

शेखपुरा : बिहार के शैखपुरा जिला बरबीघा थानांतर्गत बभन बीघा गांव में दो पक्षों के बीच घर की दीवार खड़ी करने को लेकर चले आ रहे विवाद को निबटाने के लिए आज बुलायी गयी पंचायत के दौरान एक पक्ष के एक व्यक्ति ने स्थानीय ग्राम पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र रविदा को छुरा घोंपकर जख्मी कर […]
शेखपुरा : बिहार के शैखपुरा जिला बरबीघा थानांतर्गत बभन बीघा गांव में दो पक्षों के बीच घर की दीवार खड़ी करने को लेकर चले आ रहे विवाद को निबटाने के लिए आज बुलायी गयी पंचायत के दौरान एक पक्ष के एक व्यक्ति ने स्थानीय ग्राम पंचायत के मुखिया शैलेन्द्र रविदा को छुरा घोंपकर जख्मी कर दिया.
पुलिस अधीक्षक आर के भील ने बताया कि रविदास को शेखपुरा स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने बताया कि रविदास को इलाज के लिए शेखपुरा जिला मुख्यालय स्थित सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. रविदास को छुरा घोंपने वाला व्यक्ति राजकुमार घटना के बाद से फरार है जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किये जा रहे हैं. भील ने बताया कि राजकुमार का उसके पड़ोसी देवेंद्र राम के साथ घर की दीवार खड़ी करने को लेकर पिछले एक सप्ताह से विवाद चला आ रहा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




