पुलिस टीम पर हमला करने का आरोप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
डेढ़ सौ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज छापेमारी के बाद विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम के दौरान पुलिस पर किया था पथराव शेखपुरा : मनरेगा जेइ उज्जवल राज की हत्या मामले में अारोपित बालमुकुंद यादव की तलाश के दौरान कारे गांव में चला गया था. पुलिसिया सर्च ऑपरेशन के विरोध में रविवार की सुबह शेखपुरा […]
विज्ञापन
डेढ़ सौ के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज
छापेमारी के बाद विरोध में ग्रामीणों ने सड़क जाम के दौरान पुलिस पर किया था पथराव
शेखपुरा : मनरेगा जेइ उज्जवल राज की हत्या मामले में अारोपित बालमुकुंद यादव की तलाश के दौरान कारे गांव में चला गया था. पुलिसिया सर्च ऑपरेशन के विरोध में रविवार की सुबह शेखपुरा बरबीघा स्टेट हाइवे को जाम कर पुलिस पर पथराव करने के मामले में अधिवक्ता बनारसी यादव समेत दस नामजद और करीब डेढ़ सौ अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी. इस मामले में घटनास्थल पर मौजूद पुलिस अधिकारी हरिभजन सिंह के बयान के आधार पर गांव के ही भीम राम सुरेश जादव समेत अन्य लोगों को अारोपित बनाया गया है. इस बाबत टाउन थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि हत्याकांड में अारोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कारे गांव में छापेमारी की थी. लेकिन अारोपित बालमुकुंद
यादव व उनके परिजनों के द्वारा सोची समझी साजिश के तहत सड़क जाम कर पुलिस कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश किया है. इस दौरान सड़क जाम से लोगों को काफी परेशानियों का भी सामना करना पड़ा. इसके साथ ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बहाल करने पहुंची पुलिस टीम पर उक्त आरोपियों ने जानलेवा हमला करते हुए सरकारी कार्य में बाधा भी पहुंचाया है. सड़क जाम के इस घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराने के साथ-साथ कानूनी कार्यवाही शुरु कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










