शेखपुरा में एक सौ ग्यारह बोतल विदेशी शराब बरामद
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस और उत्पाद की संयुक्त छापेमारी में हुई छापेमारी मकान को भी किया गया शील शेखपुरा : शराबबंदी को लेकर जहां लोगों को जागरूक करने में सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सख्त है, वहीं दूसरी ओर शराब माफिया अपनी करतूत से बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं. सोमवार को शेखपुरा […]
विज्ञापन
पुलिस और उत्पाद की संयुक्त छापेमारी में हुई छापेमारी
मकान को भी किया गया शील
शेखपुरा : शराबबंदी को लेकर जहां लोगों को जागरूक करने में सरकार और जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद और सख्त है, वहीं दूसरी ओर शराब माफिया अपनी करतूत से बाज आने का नाम नहीं ले रहे हैं. सोमवार को शेखपुरा के जमालपुर बिगहा मोहल्ले में उत्पाद और पुलिस की संयुक्त छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में शराब बरामद करने में सफलता हासिल की गयी. उत्पाद निरीक्षक रंजीव झा ने बताया कि शहर के जमालपुर बिग़हा मोहल्ले के महेश चौधरी उर्फ पइयां के घर से 750 मिलीलीटर आरएस की एक सौ ग्यारह बोतल को बरामद किया गया है. शराब की बोतलें जिस मकान में थी उसमे ताला लगा हुआ था. ताला बंद मकान के कमरे में रखे चार बैगों के अन्दर शराब की बोतले छुपा कर रखी गई थी. उन्होंने बताया कि कारोबारी के घर में बड़ी मात्रा में शराब होने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके पश्चात सोमवार को करीब 3:00 बजे संध्या में छापेमारी अभियान चलाया गया.
इस दौरान जब विभाग की टीम वहां पहुंची तो घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था और सारे लोग अपने घर को छोड़ कर भाग चुके थे. सूचना पक्की रहने के कारण छापेमारी टीम घर के अंदर घुसी और वहां रखे भारी मात्रा में शराब को बरामद किया.
इस घटना के पश्चात् कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी की कार्रवाई की जा रही है तथा इस पूरे मामले में और कारोबारियों को भी चिन्हित किया जा रहा है. उत्पाद अधिकारी विकेश कुमार ने बताया कि बरामद शराब सेल इन झारखंड है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










