सड़क जाम कर जताया विरोध
Updated at : 23 Jan 2017 3:39 AM (IST)
विज्ञापन

आक्रोश. जेइ हत्याकांड में कारे के दर्जनों घरों में सर्च अभियान उग्र ग्रामीणों किया पुलिस पर पथराव बिना वारंट किया सर्च दुर्व्यवहार का आरोप शेखपुरा : जेइ हत्याकांड में शनिवार की मध्य रात आरोपित बालमुकुंद यादव की तलाश में छापेमारी करने कारे गांव पहुंची पुलिस टीम रविदास टोले के अलावे दर्जनों घरों में सर्च अभियान […]
विज्ञापन
आक्रोश. जेइ हत्याकांड में कारे के दर्जनों घरों में सर्च अभियान
उग्र ग्रामीणों किया पुलिस पर पथराव
बिना वारंट किया सर्च दुर्व्यवहार का आरोप
शेखपुरा : जेइ हत्याकांड में शनिवार की मध्य रात आरोपित बालमुकुंद यादव की तलाश में छापेमारी करने कारे गांव पहुंची पुलिस टीम रविदास टोले के अलावे दर्जनों घरों में सर्च अभियान चलाया. पुलिस की इस कार्रवाई में गैरकानूनी रवैया अपनाने का आरोप लगा सैकड़ों ग्रामीण उबल पड़े. रविवार की सुबह बरबीघा शेखपुरा स्टेट हाइवे के टोठिया पहाड़ के समीप आवागमन बाधित कर दिया. पुलिस पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरु कर दिया.
ग्रामीणों के पथराव और आक्रोश के बाद पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए अपना कदम वापस ले लेना ही मुनासिब समझा. पुलिस लाइन से कुछ ही दूरी पर घटित घटना के दौरान मौके पर पुलिस को बलों के अभाव की भी कमी झेलनी पड़ी. पथराव में धर्मेंद्र कुमार चोटिल हो गये. सड़क जाम कर रहे बड़ी तादाद में ग्रामीण और महिलाओं ने आरोप लगाया कि मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे जब शेखपुरा थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल कारे गांव पहुंची, तब वहां महादलित टोले में भी दर्जनों घरों में जमकर सर्च ऑपरेशन चलाया. इस दौरान पुलिस ने कई घरों के दरवाजों को राइफल के कुंदों से क्षतिग्रस्त कर दिया. इतना ही नहीं घरों के अंदर घुसकर ड्राम और बक्सों को भी तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया.
अभियुक्त की तलाशी लेने के दौरान क़ानून की भी अनदेखी की गयी. मौके पर महिला नेत्री शांति देवी ने बताया कि इस कारवाई में पुलिस ने कमलेश दास,भगवान दास,जयराम प्रसाद,भोला दास, सुरेन्द्रदास,योगेन्द्र, नूतन समेत अन्य लोगो के घरो के दरवाजे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. आक्रोशित ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष संतोष कुमार के विरुद्ध नारेवाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की. इसके साथ-साथ जेइ हत्याकांड में आरोपित बालमुकुंद यादव को निर्दोष बताते हुए सीबीआइ जांच की मांग की. करीब तीन घंटे तक सड़क जाम के दौरान ग्रामीणों में आक्रोश को देखते हुए मौके पर एसडीपीओ अमित शरण एसडीएम सुबोध कुमार,
बीडीओ सुनील कुमार चांद बड़ी तादाद में सुरक्षाबलों के साथ स्थिति पर काबू पाने घटना स्थल पर पहुंचे. इस दौरान राजद के पचायती राज प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव विधिज्ञ संघ के नेता चंद्रमौली यादव बरबीघा विधायक प्रतिनिधि राजेश कुमार की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच वार्ता हुई. मौके पर ग्रामीणों ने बारी-बारी कर थानाध्यक्ष के विरुद्ध अपना शिकायत दर्ज कराया. वहीं अधिकारियों के पहल कदमी पर ग्रामीणों का शिष्टमंडल एसपी राजेंद्र कुमार भील को अपना मांग पत्र सौंपा. करीब 2 घंटे तक सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति ने के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




