शेखपुरा में जेइ की हत्या में एक गिरफ्तार

Updated at : 19 Jan 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
शेखपुरा में जेइ की हत्या में एक गिरफ्तार

शेखपुरा : मनरेगा के कनीय अभियंता उज्ज्वल राज की हत्या के मामले में बुधवार को जिले भर के कर्मचारियों व इंजीनियरों ने सड़क पर उतर कर आक्रोश प्रकट किया. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए शहर के इंदाय मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया. एसपी राजेंद्र कुमार भील ने […]

विज्ञापन

शेखपुरा : मनरेगा के कनीय अभियंता उज्ज्वल राज की हत्या के मामले में बुधवार को जिले भर के कर्मचारियों व इंजीनियरों ने सड़क पर उतर कर आक्रोश प्रकट किया. वहीं दूसरी ओर पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए शहर के इंदाय मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र पासवान को गिरफ्तार कर लिया. एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि सुपारी कीलर ने जेइ की हत्या की है. मामले में शहर के इंदाय मोहल्ले के कुख्यात नंदन यादव, राजू कुमार,

अरियरी के इटहरा निवासी पंचायत रोजगार सेवक सुनील कुमार व हत्याकांड के मास्टरमाइंड कारे गांव निवासी शिक्षक बालमुकुंद यादव को नामजद आरोपित बनाया गया है. मंगलवार की शाम स्टेशन रोड स्थित मरिया आश्रम के गेट के अंदर घुस कर अपराधियों ने कनीय अभियंता की गोली मारकर कर हत्या कर दी थी. हत्या के बाद अपराधी चारदीवारी फांद कर इंदाय स्थित बस पड़ाव की ओर भाग रहे थे, तभी पुलिसकर्मियों ने वहां रह रहे बंजारों के सहयोग से आरोपित धर्मेंद्र पासवान को गिरफ्तार

शेखपुरा में जेइ की हत्या में…
कर लिया था. एसपी ने बताया कि स्पीडी ट्रायल चलाने की कार्यवाही शुरू कर दी गयी है. अनुसंधान की जिम्मेवारी एसडीपीओ अमित शरण को दी गयी है.
इधर, बुधवार सुबह शेखपुरा जिला मनरेगाकर्मी संघ के जिला अध्यक्ष कुशेश्वर एवं जेइ अरुण कुमार तरुण के नेतृत्व में लोगों ने सदर अस्पताल के सामने मुख्य सड़क पर टायर जला कर जाम लगा दिया. बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ की जिला इकाई ने समाहरणालय से सदर अस्पताल तक विरोध मार्च निकालते हुए एसपी का तबादला, थानाध्यक्ष का निलंबन, आश्रितों को मुआवजा और अपराधियों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग को लेकर नारेबाजी की. संघ के नेता अनिल कुमार, देवेंद्र पांडे, राजीव कुमार के अलावे बड़ी तादाद में कर्मचारी डटे रहे. एसपी राजेंद्र कुमार भील, डीडीसी निरंजन कुमार झा, एसडीएम सुबोध कुमार ने आश्रितों को चार लाख का मुआवजा, हत्याकांड की जांच सीबीआइ से कराने व आश्रितों को नौकरी का प्रस्ताव देने का आश्वासन दिया तो सड़क जाम हटाया गया. उधर, जिला अभियंत्रण समन्वय समिति के अभियंताओं ने सुरक्षा समेत अन्य मांगों पर लिखित आश्वासन नहीं देने पर गुरुवार को काम ठप रखने की चेतावनी दी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन