लोक अदालत में तीन हजार नीलाम वाद का होगा निबटारा

शेखपुरा : 11 फरवरी को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन हजार नीलाम वाद के मामले सुलझाये जायेंगे. ये सभी मामले विभिन्न बैंकों के है. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक केदारनाथ बौडी ने इस प्रकार के सभी मामलों की सूची सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सौंपा. प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि […]
शेखपुरा : 11 फरवरी को लगने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में तीन हजार नीलाम वाद के मामले सुलझाये जायेंगे. ये सभी मामले विभिन्न बैंकों के है. जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक केदारनाथ बौडी ने इस प्रकार के सभी मामलों की सूची सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार को सौंपा. प्राप्त जानकारी में बताया गया है कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बैंक और प्रशासन के साथ एक बैठक आयोजित की गयी. बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक के साथ अनुमंडल पदाधिकारी सुबोध कुमार, निलाम वाद पदाधिकारी आदि मौजूद थे. बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव सह अपर जिला व सत्र न्यायाधीश ज्ञानेंद्र कुमार श्रीवास्तव कर रहे थे. उन्होंने बैठक में मौजूद पदाधिकारी को राष्ट्रीय लोक अदालत को एक चुनौती के रूप में लेने की अपील की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




