सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन

Updated at : 31 Mar 2016 6:26 AM (IST)
विज्ञापन
सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन

शेखपुरा : सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया है. जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह तथा एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बुधवार को संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. 10 बेड वाले इस केंद्र पर नशा की लत छुड़ाने के सभी आधुनिक उपाय उपलब्ध है. उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अचानक शराब का […]

विज्ञापन

शेखपुरा : सदर अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र का उद्घाटन किया गया है. जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह तथा एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बुधवार को संयुक्त रूप से उद्घाटन किया. 10 बेड वाले इस केंद्र पर नशा की लत छुड़ाने के सभी आधुनिक उपाय उपलब्ध है. उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि अचानक शराब का सेवन बंद करने से लोगों के शरीर में कई तरह की जटिलता आ सकती है. जिसे इस केंद्र पर दवा और सलाह के माध्यम से दूर किया जायेगा. शराब से मुक्ति पाने के लिए भी एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है. टेलीफोन नंबर 06341-225172 के साथ-साथ सिविल सर्जन का सरकारी मोबाइल 9470003730 24 घंटा कार्यरत रहेगा.

जिले में अभी तक लगभग 3500 ऐसे लोगों को चिन्हित किया गया है, जो शराब के पूरी तरह आदि है तथा उन्हें शराब सेवन से युक्त करने का बीड़ा भी मिल जुल कर उठाया जा रहा हे. पहली अप्रैल से किसी भी तरह के शराब का सेवन सार्वजनिक स्थानों पर नहीं किया जा सकेगा. ऐसा करने वालों को हर हाल में जेल की हवा खानी होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन