शेखपुरा-बरबीघा सड़क पर अज्ञात वाहन ने वृद्ध को उड़ाया, तड़प-तड़प कर गई जान, जांच में जुटी पुलिस
प्रतीकात्मक तस्वीर
Sheikhpura Road Accident : बिहटा-नेमदारगंज मोड़ के पास घायल अवस्था में मिले कटरा चौक निवासी अर्जुन राउत को पुलिस ने सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पुलिस हादसे में शामिल वाहन की पहचान में जुटी है.
शेखपुरा से सत्येन्द्र कुमार की रिपोर्ट
Sheikhpura Road Accident : शेखपुरा-बरबीघा सड़क पर बिहटा-नेमदारगंज मोड़ के बीच में एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. मृतक की पहचान शेखपुरा शहर के कटरा चौक बाजार निवासी अर्जुन राउत के रूप में की गयी है. इस संबंध में बताया गया कि वृद्ध अज्ञात चपेट में आने के कारण घायल पड़ा तड़प रहा था. तभी इसकी सूचना हथियावां थाना को दी गयी. इसके बाद हथियावां थाना पुलिस ने घायल को इलाज के लिए शेखपुरा सदर अस्पताल के जा र्थी. तभी वृद्ध ने दम तोड़ दिया. घटना को किस वाहन ने अंजाम दिया है यह पता नहीं चल पाया है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है.

अहले सुबह हुआ दर्दनाक हादसा
यह घटना अहले सुबह घटी जब वृद्ध पैदल सड़क किनारे जा रहा थे. इस संबंध में परिजनों ने बताया की वृद्ध मानसिक रूप से थोड़े कमजोर थे. वह कभी -कभी घर से बाहर टहलने के लिए निकल जाते थे. शनिवार की अहले सुबह वह घर से चार किलोमीटर दूर बिहटा-नेमदारगंज के बीच जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया है. उधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतू परिजनों को सौंप दिया है. घटना के बाद परिजनों के बीच मातम छा गया है. परिवार वालों का रो- रोकर बुरा हाल है.
Also Read : चेवाड़ा में इंसानियत की मिसाल, भटकी महिला को भोजन कराकर परिजनों को सौंपा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By युवराज रतन
पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.
प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










