शेखपुरा के बेलछी में बदहाल सड़क और पानी का संकट, कीचड़ में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे

Updated:
विज्ञापन

बेलछी गांव में कीचड़ नुमा रास्ता

शेखपुरा के बेलछी गांव में कीचड़मय सड़क और पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं. 10 घरों तक नल-जल पाइपलाइन नहीं पहुंचने से लोगों की मुश्किल बढ़ी.

विज्ञापन

Shiekhpura News : अरियरी प्रखंड के बेलछी गांव में कीचड़मय रास्ते और पेयजल की समस्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है. बारिश और नाली के पानी के कारण हाई स्कूल जाने वाला रास्ता पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गया है. ग्रामीणों के अनुसार, इस रास्ते से गुजरने के दौरान कई छात्र साइकिल से गिरकर चोटिल हो चुके हैं.

चार टोले के लोगों की बढ़ी परेशानी

इसी रास्ते से बेलछी बेलदरिया, मनकौल रोड और पासवान टोला के लोग भी आवागमन करते हैं. सड़क पर कीचड़ जमा होने से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने जल्द रास्ते की स्थिति सुधारने की मांग की है.

10 घरों तक नहीं पहुंची नल-जल योजना

गांव के मोहल्ले में करीब 10 घर ऐसे हैं, जहां अब तक नल-जल योजना की पाइपलाइन नहीं पहुंची है. ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के घरों में नल का जल पहुंच रहा है, लेकिन उनके घरों तक पाइपलाइन नहीं बिछाई गई है.

चापाकल भी नहीं, दूसरे टोले से लाते हैं पानी

पेयजल की समस्या के बीच इन घरों में चापाकल की सुविधा भी नहीं है. ऐसे में ग्रामीणों को दूसरे टोले से पानी लाकर अपनी जरूरत पूरी करनी पड़ रही है. इससे खासकर महिलाओं और बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

शिकायत के बाद भी नहीं हुआ समाधान

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क और पेयजल की समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की जा चुकी है. इसके बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से सड़क की मरम्मत कराने और प्रभावित घरों तक पेयजल की सुविधा पहुंचाने की मांग की है.

ALSO READ : गया जी : फेकनी देवी हत्याकांड में पति मनोज बिंद नामजद, बेटे के बयान पर दर्ज हुई प्राथमिकी


विज्ञापन
Pradeep Kumar

लेखक के बारे में

By Pradeep Kumar

प्रदीप कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. धोरैया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन