शेखपुरा में 67,865 पेंशनधारियों को मिली 1100 रुपये की बढ़ी पेंशन, खाते में भेजे गए 7.87 करोड़

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में शामिल पेंशनधारी लाभुक. | Prabhat Khabar Network

शेखपुरा जिले के 67,865 पेंशनधारियों को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 1100 रुपये की बढ़ी दर से पेंशन राशि जारी की है. कुल 7.87 करोड़ रुपये DBT माध्यम से हस्तांतरित किए गए. जीवन प्रमाणीकरण न कराने वाले 4400 पेंशनधारी वंचित रह गए हैं.

विज्ञापन

Sheikhpura Pension Scheme : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 1100 की बढ़ी हुई दर पर पेंशन राशि का अंतरण किया गया. इसका लाइव टेलीकास्ट कार्यक्रम का आयोजन डीएम शेखर आनंद की उपस्थिति में समाहरणालय के मंथन सभागार में किया गया.

इसके अंतर्गत शेखपुरा जिले में 67,865 लाभुकों को 7,87,09,400 रुपये की राशि उनके खाते में डीबीटी माध्यम से अंतरित की गई.

विभिन्न पेंशन योजनाओं के तहत स्थानांतरित राशि का विवरण

जिसके अंतर्गत मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 36,541 लाभुकों को 4,37,61,100 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 16,232 लाभुकों को 1,79,90,500 रुपये, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 5,871 लाभुकों को 66,07,400 रुपये, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 2,647 लाभुकों को 30,14,500 रुपये, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के 5,880 लाभुकों को 65,65,900 रुपये तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के 694 लाभुकों को 7,70,000 रुपये की पेंशन राशि स्थानांतरित की गई.

इस अवसर पर मंथन सभागार में अपर समाहर्ता लखींद्र पासवान, सहायक निदेशक श्वेता कौर एवं अन्य पदाधिकारी के साथ-साथ सभी पेंशन योजनाओं के लाभुक भी उपस्थित थे.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले 4400 पेंशनधारी पेंशन से वंचित

जिले के लगभग 4,400 ऐसे पेंशनधारी जिन्होंने अब तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है, वे पेंशन की राशि से वंचित हैं. अतः ऐसे सभी पेंशनधारियों से अनुरोध है कि आज ही अपने कार्ड के साथ अपने नजदीकी सीएससी, वसुधा केंद्र पर जाएं एवं जीवन प्रमाणीकरण कराएं.

Also Read : नालंदा में 3.54 लाख पेंशनधारियों को मिली बढ़ी पेंशन, खातों में भेजे गए करीब 40 करोड़ रुपये

ऑनलाइन प्रमाणीकरण न होने पर विकास मित्र से संपर्क की अपील

यदि किसी कारणवश आपका ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है, तो अपने क्षेत्र के विकास मित्र से तुरंत संपर्क करें एवं भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण अवश्य करा लें.


विज्ञापन
Satyendra Kumar

लेखक के बारे में

By Satyendra Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन