शेखपुरा में बदला मौसम का मिजाज, समय पर बारिश से खेती को मिला सहारा, आगे कैसा रहेगा मौसम?

Updated:
विज्ञापन

बारिश की तस्वीर

Sheikhpura Weather News : मक्का, अरहर, मूंग समेत अन्य फसलों की बुआई की तैयारी में जुटे किसानों ने जताई खुशी, कहा- समय पर हुई वर्षा से कृषि कार्यों को मिलेगी रफ्तार.

विज्ञापन

Sheikhpura Weather News : भीषण गर्मी और उमस से परेशान जिलेवासियों को शुक्रवार देर शाम हुई मूसलाधार बारिश ने बड़ी राहत दी. लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे खिल उठे और किसानों ने भी राहत की सांस ली. मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे जिले में मौसम सुहावना हो गया. कृषि कार्यों के लिहाज से भी यह बारिश काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है. धान की खेती की तैयारी कर रहे किसानों के लिए यह बारिश किसी वरदान से कम नहीं है. खेतों में नमी बढ़ने से किसानों को अब बिचड़ा गिराने और रोपनी की तैयारी में सहूलियत मिलेगी.

समय पर हुई बारिश से खेती को संजीवनी, किसानों ने ली राहत की सांस

किसानों का कहना है कि लगातार गर्मी और बारिश की कमी के कारण खेत सूख रहे थे, जिससे खेती प्रभावित हो रही थी. बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी आ गई है और कृषि कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है. जिले में मक्का, अरहर, मूंग तथा अन्य फसलों की बुआई की तैयारी कर रहे किसानों ने भी बारिश पर संतोष जताया है. किसानों के अनुसार समय पर हुई वर्षा से फसलों की बेहतर पैदावार की संभावना बढ़ गई है. हालांकि बारिश के बीच एक दुखद घटना भी सामने आई.

Also Read : चेवाड़ा में इंसानियत की मिसाल, भटकी महिला को भोजन कराकर परिजनों को सौंपा

विज्ञापन
युवराज रतन

लेखक के बारे में

By युवराज रतन

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन