प्रसव पूर्व जच्चे-बच्चे की मौत पर किया हंगामा

Updated at : 20 Mar 2016 5:42 AM (IST)
विज्ञापन
प्रसव पूर्व जच्चे-बच्चे की मौत पर किया हंगामा

शेखोपुरसराय : लखीसराय जिले के नेरी गांव निवासी उमेश पासवान की 35 वर्षीय विवाहिता प्रतिमा देवी का प्रसव पूर्व ही मौत हो गयी. इस घटना के आहत परिजनों ने चिकित्सकों पर मनमानी का आरोप लगा कर जम कर हंगामा मचाया. इस मौके पर मृतक के भाई व सादिकपुर गांव निवासी अरूण पासवान ने बताया कि […]

विज्ञापन

शेखोपुरसराय : लखीसराय जिले के नेरी गांव निवासी उमेश पासवान की 35 वर्षीय विवाहिता प्रतिमा देवी का प्रसव पूर्व ही मौत हो गयी. इस घटना के आहत परिजनों ने चिकित्सकों पर मनमानी का आरोप लगा कर जम कर हंगामा मचाया. इस मौके पर मृतक के भाई व सादिकपुर गांव निवासी अरूण पासवान ने बताया कि गर्भावस्था में वह अपने मायके आयी थी.

इसी क्रम में प्रसव पीड़ा के बाद उक्त गर्भवती महिला को देर रात्रि करीब ढाई बजे पीएचसी शेखोपुरसराय में भरती कराया गया, परंतु अस्पताल में एक ओर जहां उपचार में कोताही बरती गयी. वहीं दूसरी ओर विरोध जताने पर डॉक्टरों ने रेफर भी नहीं किया. इसी क्रम में अस्पताल में समुचित चिकित्सा के अभाव में मरीज ने दम तोड़ दिया. इसके बाद परिजनों का गुस्सा फूटा और हंगामा करने लगे. परिजनों ने आरोप लगाया कि डॉक्टर और अस्पताल प्रबंधन अपनी करतूत छिपाने के लिए मरीज को भरती कराने वाले समय में भी फेरबदल कर परची काटा गया. परिजन ने इस लापरवाही को लेकर जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह से कार्रवाई की मांग की है.

कौशलेंद्र कुमार बने रेलवे बोर्ड के सदस्य
शेखपुरा. लोजपा नेता कौशलेंद्र कुमार को रेलवे बोर्ड का सदस्य मनोनीत किया गया है. पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक ने इस संबंध में कौशलेंद्र कुमार को जानकारी देते हुए 30 मार्च को हावड़ा में आयोजित बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है. बैठक में यात्री सुविधा को लेकर कम से कम दो उपाय भी बताने को कहा गया है. रेलवे बोर्ड के सदस्य बनाये जाने पर यहां पार्टी के नेताओं ने खुशी का इजहार किया. लोजपा पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष शेखर पासवान के नेतृत्व में बधाई दी तथा आशा व्यक्त की कि क्षेत्र में रेल यात्रियों को होने वाली असुविधा का निराकरण संभव हो सकेगा़
तथा नई रेल परियोजना, नई रेलगाड़ी वगैरह भी प्राप्त हो सकेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन