पंचायत चुनाव. सदर प्रखंड में नामांकन के दौरान आदर्श आचार संहिता का होता रहा उल्लंघन

Updated:
विज्ञापन

और खुद डंडा लेकर उतरे इंस्पेक्टर शेखपुरा : पंचायत चुनाव को लेकर सदर प्रखंड में सारी प्रशासनिक तैयारियां उस वक्त धरी की धरी रह गयी, जब घेराबंदी के वर्जित एरिया में भी प्रत्याशी समर्थकों ने जम कर नारा लगाया. इस दौरान प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद कर जम कर गुलाल खेलें. नामांकन की दोपहर उस […]

विज्ञापन

और खुद डंडा लेकर उतरे इंस्पेक्टर

शेखपुरा : पंचायत चुनाव को लेकर सदर प्रखंड में सारी प्रशासनिक तैयारियां उस वक्त धरी की धरी रह गयी, जब घेराबंदी के वर्जित एरिया में भी प्रत्याशी समर्थकों ने जम कर नारा लगाया. इस दौरान प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से लाद कर जम कर गुलाल खेलें. नामांकन की दोपहर उस वक्त स्थिति अनियंत्रित हो गयी, जब प्रत्याशी समर्थकों की भीड़ में नारेबाजी की होड़ मच गयी. इस दौरान स्थिति पर नियंत्रण को लेकर स्वयं पुलिस इंस्पेक्टर डंडा लेकर भीड़ में उतर पड़े.
काफी मशक्कत के बाद भीड़ पर नियंत्रण पाया गया. हालांकि वहां तैनात अधिकारी माइक पर घेराबंदी को वर्जित क्षेत्र बता कर प्रत्याशी समर्थकों को आदर्श आचार संहिता उल्लंघन करने की बात कह कार्रवाई की चेतावनी देते रहे, परंतु नामांकन के दौरान बैरिकेडिंग के अंदर तैनात सुरक्षा कर्मियों की अनदेखी के कारण पूरे दिन सड़क से लेकर प्रखंड कैंपस भीड़ से पटी रही.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन