CAA के खिलाफ विधानसभा से प्रस्ताव पारित करना पूरी तरह गलत : बिहार विधानसभा अध्यक्ष

शेखपुरा : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ गैर राजग शासित राज्यों की विधान सभाओं द्वारा पारित प्रस्तावों को पूरी तरह अवैध बताया है. सोमवार को शेखपुरा में एक तिलक समारोह में शामिल होने से पहले स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष […]
शेखपुरा : बिहार विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ गैर राजग शासित राज्यों की विधान सभाओं द्वारा पारित प्रस्तावों को पूरी तरह अवैध बताया है. सोमवार को शेखपुरा में एक तिलक समारोह में शामिल होने से पहले स्थानीय सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि नागरिकता केंद्र का विषय है. इस पर राज्य सरकारें कुछ नहीं कर सकती हैं.
उन्होंने कहा कि नागरिकता विषय पर कानून बनाने का अधिकार संसद को है. इस विषय पर संसद ने जो कानून बना दिया उसको देश में सभी राज्यों को लागू करना संवैधानिक जिम्मेदारी है. गैर राजग शासित राज्यों की विधान सभाओं में सीएए के खिलाफ पारित प्रस्ताव को चौधरी ने केंद्र पर राजनीतिक दबाब बनाने का हथकंडा बताया. उन्होंने कहा कि सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर को लेकर देश में हो रही राजनीति से इसका मूल उद्देश्य ही पूरी तरह से गौण हो गया है. विधानसभा अध्यक्ष ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे सीएए, एनआरसी तथा एनपीआर पर राजनीति करने के बजाय आम लोगों को इसकी सही जानकारी दें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




