41.6°C तापमान से झुलसा शेखपुरा, बिहार का दूसरा सबसे गर्म जिला बना

शेखपुरा में गर्मी का सितम
Sheikhpura News: शेखपुरा जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 41.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में तीन से चार डिग्री की और वृद्धि होने का अनुमान जताया है.
Sheikhpura News (निरंजन कुमार): शेखपुरा जिला इन दिनों भीषण गर्मी की तपिश से पूरी तरह झुलस रहा है. बुधवार को उमस भरी गर्मी और तापमान के अचानक बढ़ने से जिले के आम जनजीवन पर बेहद प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है. बुधवार को जिले का अधिकतम तापमान 2.5 डिग्री सेंटीग्रेड बढ़त के साथ 41.6 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. यह तापमान राज्य के बक्सर जिले के बाद सबसे ज्यादा दूसरा स्थान पर दर्ज किया गया है. सवेरे में न्यूनतम तापमान भी लगभग 28 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया. इस भीषण गर्मी ने स्थानीय लोगों को बुरी तरह परेशान कर रखा है.
सड़कों पर पसरा सन्नाटा
दोपहर के समय क्षेत्र की सड़कों पर पूरी तरह वीरानी देखी गई और लोग अपने-अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए. गर्मी के कारण पूरा जनजीवन मानो थम सा गया है. आवश्यक कार्य से न्यायालय, सरकारी कार्यालय और बैंक आदि आने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लोगों ने इस दौरान गर्मी को मात देने के लिए गन्ने के रस व जूस के ठेलों के साथ-साथ मौसमी फल जैसे खीरा और तरबूज की शरण में जाते देखे गए. हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छा जाने से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से कुछ पल के लिए राहत मिली.
तापमान बढ़ने का अनुमान
इस बीच मौसम विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार आने वाले दिनों में जिले के तापमान में क्रमिक रूप से तीन से चार डिग्री सेंटीग्रेड और बढ़ने का अनुमान जारी किया गया है. इधर बढ़ते पारे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग, आपदा प्रबंधन और मौसम विभाग द्वारा लोगों को भीषण गर्मी के बीच विशेष एहतियात बरतने की सलाह जारी की है. प्रशासन ने आम लोगों को बिना किसी जरूरी काम के दोपहर के समय घरों से बाहर नहीं निकलने की सख्त सलाह दी है.
अस्पतालों में विशेष वार्ड
गाइडलाइन के मुताबिक घरों से बाहर निकलना यदि बहुत जरूरी हो तो भरपेट पानी पीकर, हल्के रंग के सूती वस्त्र पहनकर और सर को गमछे से ढकने की भी सलाह दी गई है. इसके बावजूद गर्मी में तबीयत बिगड़ने पर लोगों को अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल की शरण लेने को कहा गया है. सदर अस्पताल में भीषण गर्मी और लू को लेकर विशेष वार्ड का निर्माण किया गया है. जहाँ लगाए गए विशेष बेड पर मरीजों के लिए सभी प्रकार की आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं चौबीस घंटे उपलब्ध हैं.
Also Read: शेखपुरा मंडल कारा में विधिक सहायता केंद्र शुरू, बंदियों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विकाश झा
विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.
पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.
स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.
मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










