शेखपुरा में कचरा खुले में डंप किए जा रहे, दुर्गध और प्रदूषण से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा

खुले में डम्प होता कचड़ा
Sheikhpura News : शेखपुरा जिले के नगर पंचायत चेवाड़ा में ठोस कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. नगर क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को खुले स्थानों पर डंप किए जाने से दुर्गंध, प्रदूषण और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है.
Sheikhpura News : (रंजीत कुमार) शेखपुरा जिले के नगर पंचायत चेवाड़ा में ठोस कचरा प्रबंधन की बदहाल व्यवस्था अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. नगर क्षेत्र से निकलने वाले कचरे को खुले स्थानों पर डंप किए जाने से दुर्गंध, प्रदूषण और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासनिक उदासीनता के कारण समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है.
हाईवे किनारे बन गया कचरे का पहाड़
शेखपुरा-सिकंदरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चेवाड़ा थाना के समीप बड़े पैमाने पर कचरा जमा किया जा रहा है. खुले में पड़े कचरे से उठने वाली दुर्गंध राहगीरों और आसपास रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही है। सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी बदबू और गंदगी का सामना करना पड़ रहा है.
कचरे में आग लगाकर बढ़ाया जा रहा प्रदूषण
स्थानीय लोगों का कहना है कि जमा कचरे में समय-समय पर आग लगा दी जाती है, जिससे जहरीला धुआं निकलता है। इस धुएं के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है और पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है. लोगों ने आशंका जताई है कि इससे श्वसन संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है.
कई इलाकों में फैल चुकी है समस्या
नगर पंचायत क्षेत्र में कचरा प्रबंधन की समस्या सिर्फ एक जगह तक सीमित नहीं है. चेवाड़ा बाजार के पश्चिम स्थित उत्तर टोला के लोग भी सड़क किनारे फेंके जा रहे कचरे से परेशान हैं. वहीं मॉडल हाई स्कूल के समीप भी खुले में कचरा डंप किए जाने से छात्रों और स्थानीय निवासियों को रोजाना कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
छात्रों और राहगीरों की बढ़ी परेशानी
विद्यालय के आसपास कचरा जमा होने से न केवल वातावरण दूषित हो रहा है, बल्कि विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने इस पर चिंता जताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
डंपिंग यार्ड नहीं, इसलिए बढ़ रही मुश्किलें
नगर पंचायत चेवाड़ा के कार्यपालक पदाधिकारी अमित ठाकुर ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में अब तक स्थायी डंपिंग यार्ड का निर्माण नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा कि डंपिंग यार्ड के लिए उपयुक्त भूमि की तलाश और चिन्हांकन की प्रक्रिया जारी है.
स्थायी समाधान की मांग तेज
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और जल्द से जल्द स्थायी डंपिंग यार्ड का निर्माण कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते समाधान नहीं निकाला गया तो यह समस्या जनस्वास्थ्य के लिए और गंभीर संकट बन सकती है.
सवालों के घेरे में सफाई व्यवस्था
नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच लोगों का कहना है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद कचरा निस्तारण की स्थायी व्यवस्था नहीं बन पाई है. ऐसे में चेवाड़ा के नागरिक अब प्रशासन से केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर ठोस कार्रवाई की उम्मीद कर रहे हैं.
Also Read : नालंदा में फैल रहा मानव तस्करी का जाल, हर महीने दर्जनों नाबालिग लड़कियां हो रहीं लापता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










