समारोहपूर्वक मनी डॉ श्रीकृष्ण सिंह की जयंती

बरबीघा (शेखपुरा) : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. बरबीघा नगर पर्षद क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव माउर में समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की कार्यकारिणी सदस्य डॉ पूनम शर्मा, रवि कुमार, […]
बरबीघा (शेखपुरा) : बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ श्रीकृष्ण सिंह की 132 वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी. बरबीघा नगर पर्षद क्षेत्र स्थित उनके पैतृक गांव माउर में समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की कार्यकारिणी सदस्य डॉ पूनम शर्मा, रवि कुमार, रजनीश कुमार, प्रसून कुमार उर्फ भल्ला, शिवबच्चन सिंह, सतीश कुमार विद्यार्थी, काजू सिंह, पिंकू कुमार, परमानंद पासवान, अंशु आनंद, गुड्डू चौधरी आदि लोगों ने श्री बाबू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की. मौके पर भाजपा नेत्री डॉ पूनम शर्मा ने कहा कि आधुनिक बिहार के निर्माता बिहार केसरी डॉ श्रीकृष्ण सिंह ईमानदार, ओजस्व एवं तेजस्वी नेतृत्वकर्ता रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




