बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ राजद का 9 जून को प्रखंडों में धरना

Published by : Rajeev Kumar Updated At : 06 Jun 2026 12:50 PM

विज्ञापन

धरना को लेकर जानकारी देते राजद नेता.

Gopalganj News : राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की.17 जून को जिला मुख्यालय पर राजद द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा.

विज्ञापन

Gopalganj News : संजय अभय की रिपोर्ट
राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था, बढ़ते अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और अन्य जनसमस्याओं के विरोध में आंदोलन का ऐलान किया है.

पार्टी के निर्णय के अनुसार 9 जून को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों पर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.

17 जून को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन

इसके बाद 17 जून को जिला मुख्यालय पर राजद द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. पार्टी ने इसे सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआवाज बताया है.

बैठक में लिए गए अहम निर्णय

जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारी को लेकर प्रखंड प्रभारियों की नियुक्ति की गई. उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, लूट, अपहरण, महिलाओं के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार में लगातार वृद्धि हो रही है, जबकि सरकार जनता के मुद्दों से ध्यान भटका रही है.

राजद के प्रधान महासचिव इम्तेयाज़ अली भुट्टो ने विभिन्न प्रखंडों के लिए प्रभारियों की सूची जारी की.

टेबल से समझिए…प्रखंड प्रभारी और उनके नाम

प्रखंड प्रभारी नाम
बैकुंठपुरपिन्टू पांडेय
सिधवलियाछोटेलाल यादव
बरौलीसुनील कुमार बारी
मांझा श्याम बहादुर यादव
गोपालगंज मो. सहीम
उचकागांव सर्वेश सिंह
थावे सुशील सिंह
कुचायकोटफ़ैज़ अकरम
पंचदेवरीपूरन सिंह कुशवाहा
हथुआसंतोष यादव
फुलवरिया रघु यादव
भोरे रविन्द्र राम
कटेयाउपेन्द्र यादव
विजयीपुरगमहा यादव
विज्ञापन
Rajeev Kumar

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन