ePaper

पूजा की खरीदारी करने गयी महिला घायल, मौत

Updated at : 26 May 2017 4:44 AM (IST)
विज्ञापन
पूजा की खरीदारी करने गयी महिला घायल, मौत

पुपरी : पति के दिर्घायु की कामना के लिए वट सावित्री की पूजा गुड़िया के लिए अधूरी हीं रह गयी. दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड पर झझिहट रेलवे गुमटी के पास रेल ट्रैक पर गिर जाने से गुड़िया बुरी तरह जख्मी हो गयी. गुरुवार को इलाज के क्रम में डीएमसीएच, दरभंगा में उसकी मौत हो गयी. जानकारी […]

विज्ञापन

पुपरी : पति के दिर्घायु की कामना के लिए वट सावित्री की पूजा गुड़िया के लिए अधूरी हीं रह गयी. दरभंगा-सीतामढ़ी रेल खंड पर झझिहट रेलवे गुमटी के पास रेल ट्रैक पर गिर जाने से गुड़िया बुरी तरह जख्मी हो गयी. गुरुवार को इलाज के क्रम में डीएमसीएच, दरभंगा में उसकी मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, भहमा गांव निवासी मुन्ना ठाकुर की पत्नी गुड़िया देवी बुधवार की शाम पुपरी बाजार से वट सावित्री पर्व की खरीदारी कर रेलवे लाइन होकर घर लौट रही थी. इसी क्रम में पत्थर से टकराने के कारण लाइन पर गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गयी.

इलाज के लिए स्थानीय पीएचसी में भरती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया जहां महिला की मौत हो गयी. मौत की सूचना गांव में शोक का माहौल है. बताया गया कि मृतका गुड़िया देवी करीब 30 वर्ष की थीं. 11 वर्ष पूर्व उसकी शादी मुन्ना से हुआ था. मृतक दो पुत्री व एक पुत्र की मां थी. बड़ी पुत्री अंकिता नौ वर्ष, मुस्कान छह वर्ष व पुत्र अंकित चार वर्ष का है. बच्चों के साथ ही सास व अन्य परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है. पत्नी की मौत से मुन्ना बेसुध हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन