Bihar Rail Project: बिहार के इस जिले में आजादी के बाद पहली बार दौड़ेगी ट्रेन, बिछाई जायेगी रेलवे लाइन
Published by : Preeti Dayal Updated At : 12 Sep 2025 10:34 AM
सांकेतिक तस्वीर
Bihar Rail Project: बिहार में एक ऐसा जिला है जहां आजादी के बाद आज तक ट्रेन नहीं पहुंच सकी. लेकिन, सरकार अब उस जिले को ट्रेन कनेक्टिविटी प्रदान करने जा रही है. दरअसल, जिले में नई रेल लाइन बिछाई जायेगी. जिससे लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा.
Bihar Rail Project: बिहार में कई जिलों को सड़कों और रेलवे लाइन से जोड़ने का काम जोर-शोर से हो रहा. ऐसे में बिहार का एक ऐसा जिला है जहां आज तक ट्रेन नहीं पहुंच सकी है. लेकिन, अब सरकार उस जिले को रेल कनेक्टिविटी प्रदान करने जा रही है. दरअसल, यहां बात शिवहर जिले की हो रही जहां आजादी के बाद आज तक ना तो रेलवे लाइन बिछी और ना ही रेलवे स्टेशन बन सका.
फिलहाल तैयार हो रही रिपोर्ट
दरअसल, मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) और शिवहर के बीच नई रेल लाइन की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट जल्द तैयार होगी. उसके बाद रेलवे लाइन बिछाई जायेगी. इससे पहले रेलवे इस प्रोजेक्ट का जिओ टेक्निकल सर्वे कराया जाएगा. इसमें जमीन अधिग्रहण, स्टेशन-हॉल्ट, यार्ड, अंडरपास, आरओबी के साथ-साथ पुल-पुलिया का अध्ययन कर एक रिपोर्ट तैयार की जाएगी. जिसके बाद डीपीआर बनाया जाएगा.
70 किलोमीटर लंबी परियोजना
डीपीआर तैयार होने के बाद सहमति मिलते ही रेलवे लाइन बिछाने का काम जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा. जानकारी के मुताबिक, इस रूट पर जिओ टेक्निकल सर्वे के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने दिल्ली की एक एजेंसी का चयन किया है. यह परियोजना टोटल 70 किलोमीटर लंबी है. फिलहाल, दिल्ली की कंपनी बापूधाम मोतिहारी से शिवहर यानी 51 किलोमीटर लंबाई में ही जिओ टेक्निकल सर्वे करेगी. सर्वे को लेकर करीब 41 लाख रुपये रेलवे की तरफ से खर्च किए जायेंगे.
10 लाख से अधिक लोगों को फायदा
इस रेल लाइन के बिछने से करीब 10 लाख से भी अधिक लोगों को फायदा पहुंच सकेगा. चार जिलों पूर्वी चंपारण, मुजफ्फरपुर, शिवहर और सीतामढ़ी जिले के बीच कनेक्टिविटी बढ़ेगी. यह शिवहर के लिए बेहद खास है क्योंकि जिले के लिए यह पहली रेल परियोजना है. रेल लाइन बिछाने को लेकर जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज हो गई है.
13 पुल और 62 पुलिया बनेंगे
जानकारी के मुताबिक, जमीन सर्वे की माने तो इस रेलखंड पर 13 पुल और 62 पुलिया तैयार किए जाएंगे. साथ ही 30 रेलवे समपार फाटक भी बनाए जाएंगे. जब डीपीआर तैयार किया जाएगा तो इसकी संख्या में बदलाव हो सकता है. शिवहर के लोगों का करीब 19 सालों का इंतजार खत्म होने वाला है.
साल 2006-07 में ही लाया गया था प्रस्ताव
दरअसल, इस रेल परियोजना का प्रस्ताव सबसे पहले 2006-07 के रेल बजट में रखा गया था. उस समय इसकी लागत करीब 221 करोड़ रुपये थी जो अब बढ़कर 926.09 करोड़ रुपये हो गई है. इसके बनने से लोगों को सुविधाएं, अर्थव्यवस्था में सुधार और जिले को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सकेगी.
Also Read: Bihar Road Development: बिहार में इन दो जिलों के बीच दोगुनी चौड़ी होगी सड़क, सरपट दौड़ेंगी गाड़ियां
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










