बाइक लूटकांड में दो आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 22 Aug 2016 2:02 AM (IST)
विज्ञापन
बाइक लूटकांड में दो आरोपित गिरफ्तार

परसौनी : इंस्पेक्टर रामाकांत सिंह व थानाध्यक्ष लालबाबू यादव ने बाइक लूट कांड के चार वर्ष पुराने मामले के आरोपित रंजीत सिंह व संतोष साह को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तरियानी पुलिस की मदद से छपड़ा गांव से दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की गयी. बता दें कि 30 दिसंबर 2012 […]

विज्ञापन

परसौनी : इंस्पेक्टर रामाकांत सिंह व थानाध्यक्ष लालबाबू यादव ने बाइक लूट कांड के चार वर्ष पुराने मामले के आरोपित रंजीत सिंह व संतोष साह को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. तरियानी पुलिस की मदद से छपड़ा गांव से दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की गयी. बता दें कि 30 दिसंबर 2012 को बेलसंड थाना के भोरहा गांव निवासी प्रकाश चौहान की डिस्कवर बाइक सीतामढ़ी से आने के क्रम में थाना क्षेत्र के सरखौली गांव के पास अपराधियों ने पिस्तौल दिखा कर छीन लिया था. भागने के क्रम में श्री सिंह ने अपराधी की बाइक का नंबर नोट कर लिया था, जिसके आधार पर अपराधियों की पहचान संभव हो सकी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन