17 मुखिया, 16-16 पंसस व सरपंच मात्र साक्षर
Updated at : 04 Jul 2016 2:09 AM (IST)
विज्ञापन

रून्नीसैदपुर : प्रखंड की 33 पंचायतों में से दो सरपंच साक्षर भी नहीं है. वहीं चार पंचायत समिति सदस्य निरक्षर है. नवनिर्वाचित मुखियाओं में से 17 मुखिया मात्र साक्षर है. तीन ने आठवीं कक्षा तक तो पांच ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है. वहीं, तीन मुखिया इंटर पास है. स्नातक पास मुखिया की संख्या […]
विज्ञापन
रून्नीसैदपुर : प्रखंड की 33 पंचायतों में से दो सरपंच साक्षर भी नहीं है. वहीं चार पंचायत समिति सदस्य निरक्षर है. नवनिर्वाचित मुखियाओं में से 17 मुखिया मात्र साक्षर है. तीन ने आठवीं कक्षा तक तो पांच ने मैट्रिक तक की पढ़ाई की है. वहीं, तीन मुखिया इंटर पास है.
स्नातक पास मुखिया की संख्या तीन है तो दो मुखिया एमए पास भी है. इसका खुलासा राज्य निर्वाचन आयोग की एक रिपोर्ट से हुआ है. नवनिर्वाचित सरपंचों में बघाड़ी की शिव कुमारी व थुम्मा की सारदा देवी अशिक्षित है. कुल 16 सरपंच मात्र साक्षर है. वहीं, दो सरपंच आठवीं कक्षा तक तो तीन सरपंच मैट्रिक तक की पढ़ाई किये हुये हैं. चार की शैक्षणिक योग्यता इंटर तो छह सरपंच स्नातक पास हैं.
प्रमुख साक्षर व उप प्रमुख स्नातक : प्रखंड प्रमख पूनम देवी मात्र साक्षर हैं तो उप प्रमुख भूपेंद्र नारायण प्रसाद सिंह की शैक्षणिक योग्यता स्नातक है. प्रखंड में पंचायत समिति सदस्य का कुल पद 45 है, जिसमें एक पद फिलवक्त रिक्त है. बघारी की पंसस नगीना देवी, भनसपट्टी की जुलैसा खातून, काआही की रामपरी देवी व बरहेता के पंसस मोनाजिर कुरैशी निरक्षर हैं. कुल 16 पंसस मात्र साक्षर हैं. कक्षा एक से पांच तक की योग्यताधारी तीन पंसस एवं कक्षा छह से कक्षा आठ तक की योग्यताधारी पंसस की संख्या पांच है. चार पंसस 10 वीं कक्षा तक पढ़े हैं. वहीं, छह पंसस इंटर व चार स्नातक पास हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




