छात्रवृत्ति व पोशाक घोटाले की रिपोर्ट तलब

Updated at : 27 Jun 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
छात्रवृत्ति व पोशाक घोटाले की रिपोर्ट तलब

पुरनहिया प्रखंड का मामला, सभापति ने बीइओ को भेजा पत्र कहा, डीडीओ ने प्रधान शिक्षकों को सदेह बुलाकर की मामले में लीपापोती बसंत जगजीवन गांव के मुनीष उर्फ पुट्टू कुमार द्वारा मांगी गयी सूचना से मामला हुआ उजागर विभाग नहीं उपलब्ध करा पा रहा सूचना शिवहर/पुरनहिया : धानसभा अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति सह शिवहर […]

विज्ञापन

पुरनहिया प्रखंड का मामला, सभापति ने बीइओ को भेजा पत्र

कहा, डीडीओ ने प्रधान शिक्षकों को सदेह बुलाकर की मामले में लीपापोती
बसंत जगजीवन गांव के मुनीष उर्फ पुट्टू कुमार द्वारा मांगी गयी सूचना से मामला हुआ उजागर
विभाग नहीं उपलब्ध करा पा रहा सूचना
शिवहर/पुरनहिया : धानसभा अल्पसंख्यक कल्याण समिति के सभापति सह शिवहर विधायक मो. शरफुद्दीन ने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी रविंद्र नाथ सिंह को पत्र भेजा है. इसमें पुरनहिया प्रखंड में छात्रवृत्ति व पोशाक राशि के मामले में घोटाला व निकासी व व्ययन पदाधिकारी सह सोनउल सुल्तान के प्राचार्य सत्येंद्र सिंह के द्वारा शिक्षकों को सदेह बुलाकर मोटी राशि उगाही कर मामले की लीपापोती करने के मामले में अब तक की गयी कार्रवाई पर रिपोर्ट मांगी है. पत्र में बसंत जगजीवन गांव के मनीष उर्फ पुट्टू कुमार द्वारा वरीय पदाधिकारी को दिये गये आवेदन का हवाला देते हुए इस मामले की संगीन बताया गया है.
क्या है पूरा मामला
बताते चलें कि पुरनहिया प्रखंड में छात्रवृत्ति व पोशाक राशि में अनियमितता की बात सामने आने पर प्रखंड के बसंत जगजीवन निवासी मुनीष उर्फ पूट्टू कुमार ने बीईओ के माध्यम से लोक सूचना पदाधिकारी सह निकासी व व्ययन पदाधिकारी सह प्राचार्य मध्य विद्यालय सोनउल सुल्तान सत्येन्द्र कुमार सिंह से वित्तीय वर्ष 2014-15 व 2015-16 में छात्रवृत्ति व पोशाक राशि उपयोगिता से संबंधित प्रखंड के सभी विद्यालयों के अभिलेख व संबंधित साक्ष्यों के निरीक्षण व उसकी सत्यापित प्रति की मांग छह अक्टूबर 2015 को की थी. किंतु चौंकाने वाली बात रही कि निकासी व व्ययन पदाधिकारी ने इसका हवाला देकर सभी प्रधान शिक्षकों को अपने कार्यालय में सदेह उपस्थित होने का निर्देश दिया. आवेदक का आरोप है कि प्रधान शिक्षकों से करीब तीन लाख रुपये की उगाही कर मामला को रफा-दफा कर दिया गया. आवेदक ने इस बाबत बीईओ को 20 दिसंबर 2015 को एक आवेदन भी दिया था. जिसमें निकासी व व्ययन पदाधिकारी पर शिक्षकों से अवैध वसूली का आरोप भी लगाया था. किंतु इस मामले में विभागीय उदासीनता बनी रही. इधर अवर सचिव सह लोक सूचना पदाधिकारी वित्त विभाग ने 14 दिसंबर 2015 को लोक सूचना पदाधिकारी सह बीईओ को पत्र भेजकर आवेदक को सूचना उपलब्ध कराने का आग्रह किया. वही लोक शिक्षा पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा बिहार तसनीमुर्रहमान ने भी डीइओ को 23 नवंबर 2015 को पत्र भेजकर सूचना व अभिलेख की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. इधर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सतेंद्र झा ने भी एक अपैल 2016 को पत्र निर्गत कर बीईओ को सूचना व अभिलेख की सत्यापित प्रति उपलब्ध कराने काे कहा है. बावजूद इसके निकासी व व्ययन पदाधिकारी व बीईओ ने सभी आदेश व निर्देश को ताख पर रख दिया है. हालांकि बीईओ ने आवेदक मुनीष को पत्र देकर 27 मई 2016 से 15 मई 2016 तक संकुल पर जाकर छात्रवृत्ति व पोशाक उपयोगिता से संबंधित अभिलेख व साक्ष्य के निरीक्षण की बात कही है. हालांकि अभी भी पूरा मामला विभागीय कार्य पर सवाल खड़ा कर रहा है. आखिर विभाग अभिलेख के सत्यापित प्रति देने में अब तक आनाकानी क्यों कर रहा है.
सत्यापित प्रति भी उपलब्ध करायी जायेगी
इस बाबत पूछे जाने पर बीईओ रविंद्र नाथ सिंह ने कहा कि संकुलवार छात्रवृत्ति व पोशाक उपयोगिता से संबंधित अभिलेख के निरीक्षण का आग्रह आवेदक से किया गया है. संतुष्ट नहीं होने की स्थिति में अभिलेख की सत्यापित प्रति भी उपलब्ध करायी जायेगी. इधर ग्रामीण इस बात को पचा नहीं पा रहे हैं. ग्रामीणों की मानें तो आवेदक को ही मैनेज कर विभाग पूरे मामले की लीपापोती के फिराक में तो नहीं है. इस पर भी कुछ लोग नजर रखने लगे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन