भाजपा की बैठक में वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी

Updated at : 26 Jun 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा की बैठक में वार्ड अध्यक्षों की सूची जारी

पुपरी : भाजपा नगर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को स्थानीय पंचेश्वर नाथ मंदिर परिसर में नगर महामंत्री बद्रीनाथ मिश्र की अध्यक्षता में हुई. मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार व मंडल चुनाव प्रभारी पल्लवी प्रियदर्शी बतौर अतिथि मौजूद थे. बैठक में मौजूद सक्रिय सदस्यों की परामर्श से वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन किया […]

विज्ञापन

पुपरी : भाजपा नगर मंडल के सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बैठक शनिवार को स्थानीय पंचेश्वर नाथ मंदिर परिसर में नगर महामंत्री बद्रीनाथ मिश्र की अध्यक्षता में हुई.

मौके पर जिलाध्यक्ष मनोज कुमार व मंडल चुनाव प्रभारी पल्लवी प्रियदर्शी बतौर अतिथि मौजूद थे. बैठक में मौजूद सक्रिय सदस्यों की परामर्श से वार्ड अध्यक्षों का मनोनयन किया गया, जिसकी घोषणा जिलाध्यक्ष की उपस्थिति में चुनाव प्रभारी पल्लवी प्रियदर्शी ने किया. बताया गया कि वार्ड संख्या एक के राजीव कुमार सिंह, दो के राकेश कुमार, तीन के संतोष कुमार, चार के सुरेश सर्राफ, पांच के अशोक स्वर्णकार, छह के ममता जायसवाल, सात के पंकज कुमार मिश्रा, आठ के श्रवण राम, नौ के सुमन कुमार ठाकुर, 10 के राम सिंहासन ठाकुर व 11 के रूपेश रंजन को अध्यक्ष घोषित किया गया.
मौके पर बद्रीनाथ मिश्र, राजेंद्र भगत, अशोक ठाकुर, परमानंद चौधरी, प्रभात कुमार, श्रवण राम व विमल कुमार कर्ण समेत अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन