आम तोड़ने को ले मारपीट

Updated at : 26 Jun 2016 5:45 AM (IST)
विज्ञापन
आम तोड़ने को ले मारपीट

पुपरी : नगर के वार्ड संख्या सात अंतर्गत सोनबरसा टोला निवासी दशरथ महतो की पत्नी शांति देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें बरगछिया निवासी अब्दुल समद, अनवरी खातून, असगरी खातून व आसमा खातून को आरोपित किया गया है. प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपितों ने आम तोड़ […]

विज्ञापन

पुपरी : नगर के वार्ड संख्या सात अंतर्गत सोनबरसा टोला निवासी दशरथ महतो की पत्नी शांति देवी के आवेदन पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है, जिसमें बरगछिया निवासी अब्दुल समद, अनवरी खातून, असगरी खातून व आसमा खातून को आरोपित किया गया है.

प्राथमिकी में कहा गया है कि आरोपितों ने आम तोड़ कर झोला में रख लिया. रुपये मांगने पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे. जिसमें वादमीन के पुत्र व पति जख्मी हो गये. साथ ही आरोपितों पर गले से मंगलसूत्र व बटुआ में रखा तीन हजार रुपये छिन लेने का आरोप लगाया गया है.
घर में आग लगाने का आरोप
पुपरी. आवापुर निवासी अताउर रहमान ने पुपरी पुलिस को आवेदन दिया है. जिसमें ग्रामीण मो खाजीम समेत अन्य पर फुस के घर में आग लगाने का आरोप लगाया है.
महिला जख्मी : पुपरी . थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में मुन्नी देवी जख्मी हो गयी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन