925 किसानों के बीच बंटेगा बीज

Updated at : 18 Jun 2016 6:03 AM (IST)
विज्ञापन
925 किसानों के बीच बंटेगा बीज

कार्यक्रम. विभाग ने 11 सौ एकड़ में श्रीविधि से धान की खेती का लक्ष्य किया निर्धारित शिवहर : जिले के 11 सौ एकड़ जमीन में श्री विधि से धान के खेती का लक्ष्य रखा गया है. जबकि सुगंधित धान की खेती के लिए 180 एकड़ का लक्ष्य कृषि विभाग द्वारा निर्धारित है. वहीं धान की […]

विज्ञापन

कार्यक्रम. विभाग ने 11 सौ एकड़ में श्रीविधि से धान की खेती का लक्ष्य किया निर्धारित

शिवहर : जिले के 11 सौ एकड़ जमीन में श्री विधि से धान के खेती का लक्ष्य रखा गया है. जबकि सुगंधित धान की खेती के लिए 180 एकड़ का लक्ष्य कृषि विभाग द्वारा निर्धारित है. वहीं धान की सीधी बुआई तकनीक से 340 एकड़ में खेती का लक्ष्य रखा गया है.
मुख्यमंत्री तीव्र बीज विस्तार योजना के तहत 406 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है. तनावरोधी धान के प्रभेद स्वर्णा सब वन समेत अन्य के लिए 925 किसानों के बीच बीज वितरण का लक्ष्य है.
वही शंकर धान 260 क्विंटल किसानों के बीच वितरित किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए जिला कृषि पदाधिकारी विजय प्रकाश ने कहा कि बिहार राज्य बीज निगम से बीज प्राप्त कर बीज वितरण की प्रक्रिया जारी है. सभी योजनाओं के लिए बीज प्राप्त करने पर किसानों के लिए पूरा मूल्य देय है. उसके बाद ही निर्धारित अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से किसान के खाते में भेजी जायेगी.
मनरेगा की हुई समीक्षा: शिवहर. समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में डीएम राजकुमार के अध्यक्षता में मनरेगा से पौधारोपन को लेकर एक बैठक आयोजित की गयी.
तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त अतुल कुमार आयोजित इस बैठक में डीएम ने मनरेगा योजना के तहत सभी सरकारी तालाबों के किनारे 30 हजार पौधा लगाने का निर्देश दिया. कहा कि इसमें वन विभाग से भी सहयोग लिया जायेगा. मौके पर डीडीसी इंदू सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन