लोक शिक्षा केंद्र के तहत िकए गए कई कार्यक्रम
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Jun 2016 6:00 AM
विज्ञापन
लोक शिक्षा केंद्र के तहत आयोजित समर कैंप में बोले छात्र एक बड़े राजा का बेटा दो दिन से मुरझाया लेटा शिवहर : जिले के चमनपुर गांव स्थित पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर महादलित,दलित, अल्पसंख्यक,एवं अति पिछड़ा अक्षर आंचल योजना के तहत समर कैंप का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया राम किशोर राय […]
विज्ञापन
लोक शिक्षा केंद्र के तहत आयोजित समर कैंप में बोले छात्र
एक बड़े राजा का बेटा दो दिन से मुरझाया लेटा
शिवहर : जिले के चमनपुर गांव स्थित पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर महादलित,दलित, अल्पसंख्यक,एवं अति पिछड़ा अक्षर आंचल योजना के तहत समर कैंप का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन स्थानीय मुखिया राम किशोर राय व एसआरजी समसा नाज हैदरी ने दीप प्रज्जवलित करके किया.
कार्यक्रम में बच्चों को खेल खेल व गीत के माध्यम से अंक व अक्षर ज्ञान की कला सिखाई गयी. इस दौरान बच्चों ने गीत के माध्यम् से गणित के 1 से 10 तक की गिनती कुछ इस अंदाज में सिखी. एक बड़े राजा का बेटा, दो दिन से मुरझाया लेटा. तीन बड़े माहात्मा आये,चार दवा की पुड़िया लाये. पांच मिनट पर गरम कराया. छह छह घंटे बाद पिलाया, सात दिनों में आंखें खोली, आठ दिनों में निकली बोली, नो दिनों में तकत आयी, दस दिनों में दौड़ लगायी.
मौके पर मुखिया ने कहा कि गतिविधि आधारित शिक्षा से बच्चों में आत्म विश्वास पैदा होती है. जबकि साक्षरता सचिव नरेंद्र निशांत ने कहा कि जन शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर केआरपी व एसआरजी द्वारा गोद लिये गये पंचायत लोक शिक्षा केंद्र पर समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है.इससे वर्ग छह से आठ तक के छात्र छात्राओं को खेल खेल में शिक्षा का गुर सिखाया जा रहा है. जिससे शिक्षा बच्चों के लिए उबाउ साबित नहीं हो सके.
मौके पर चित्र के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं को पहचाने का भी अवसर दिया गया. केआरपी अशोक कुमार ने पक्षी के संगीत के माध्यम से शिक्षा दी. जबकि वरीय प्रेरक नीरज कुमार, प्रेरक रानी कुमारी,टोला सेवक शत्रुध्न चौधरी ने पेड़ पौधों की पहचान करायी. जिला कार्यक्रम समन्वयक अनामिका आनंद के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम समाप्त हो गया. बताया गया कि प्रथम श्रेणी वे बच्चे आते हैं जो स्वयं पढ़ाई में रुचि रखते हैं. जबकि दूसरे श्रेणी में वे बच्चे आते है जिनके माता पिता बच्चों के पढ़ाई को लेकर सक्रिय है. व तृतीय श्रेणी में वे बच्चे आते हैं जिनके प्रति शिक्षक सक्रिय है. इसलिए प्रथम श्रेणी के बच्चों की लाइन में आने के लिए छात्र को स्वयं पढ़ाई के प्रति संजीदा होना होगा.
आंचल कार्यक्रम का समापन: रीगा . स्थानीय मध्य विद्यालय योगवाना में महादलित अल्पसंख्यक अक्षर आंचल योजना के तहत तीन दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया. प्रखंड लोक शिक्षा समिति द्वारा इस विद्यालय को गोद लिया गया है. समर कैंप में वर्ग 6 व 7 एवं 8 के बच्चों के अलावा 15 से 35 वर्ष के महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया.
चकधुम कार्यक्रम, आपसी परिचय, चित्रकला, रंगीन धागा से बनाये गये चित्रकला, बाल सभा करने की जानकारी दी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानाध्यापक प्रेमचंद्र ठाकुर ने दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर प्रखंड समन्वयक गोविंद राम, संजीव, मिथिलेश देवी, केआरपी संजय कुमार सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










