ब्लड बैंक शुरू करने की मांग
Updated at : 15 Jun 2016 1:24 AM (IST)
विज्ञापन

शिवहर : पूर्व जिला परिषद सदस्य अजब लाल चौधरी ने सदर अस्पताल परिसर में बल्ड बैंक को शुू करने की मांग डीएम से की है. बताया कि बल्ड बैंक के अभाव में जिले के मरीज को काफी कठिनाई हो रही है. चिकित्सक उन्हें मुजप्फरपुर रेफर कर देते है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज […]
विज्ञापन
शिवहर : पूर्व जिला परिषद सदस्य अजब लाल चौधरी ने सदर अस्पताल परिसर में बल्ड बैंक को शुू करने की मांग डीएम से की है. बताया कि बल्ड बैंक के अभाव में जिले के मरीज को काफी कठिनाई हो रही है. चिकित्सक उन्हें मुजप्फरपुर रेफर कर देते है. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मरीज की मृत्यु ऐसी हालत में करीब हो जाती है.
लोग ब्लड के अभाव में दम तक तोड़ देते हैं.ब्लड स्टाॅरेज यूनिट शीघ्र होगा शुरू: डीपीएम:
शिवहर. डीपीएम पंकज मिश्र ने कहा कि सदर अस्पताल परिसर में ब्लड स्टोरेल यूनिट शीघ्र शुरू हो जायेगा. कहा कि इसके लिए राज्य से लाइसेंस लेने की प्रक्रिया जारी है. कहा कि इस संबंध में सिविल सर्जन स्तर से औषधी निरीक्षक को स्मार पत्र दिया जा रहा है. लाइसेंस मिलते ही ब्लड स्टोरेज यूनिट कार्य करने लगेगा.
कहा कि ब्लड बैंक शुरू नहीं किया जा सकता है. कारण कि पैथोलॉजी का कोई एमडी चिकित्सक सदर अस्पताल में पदस्थापित नहीं है. मालूम हो कि सदर अस्पताल में एक एनजीओ के माध्यम से ब्लड स्टोरेज यूनिट पूर्व में काम कर रहा था. किंतु कतिपय कारणों से स्टोरेज का कार्य कई वर्ष पूर्व से बंद है. जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है.
दो स्वयंसेवी संस्थाएं कर रहीं काम
श्रमिकों की 12 मांगों पर चरचा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




