पीएनबी के प्रबंधक से मांगी 10 लाख रंगदारी

Updated at : 14 Jun 2016 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
पीएनबी के प्रबंधक से मांगी 10 लाख रंगदारी

25 मई को मिला था स्पीड पोस्ट दहशत में प्रबंधक का परिवार, प्राथमिकी एसपी से मिले प्रबंधक दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन बोखड़ा : पंजाब नेशनल बैंक की बनौल शाखा के प्रबंधक रमण कुमार दत्ता से अज्ञात अपराधियों ने स्पीड पोस्ट भेज कर 10 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी की रकम नहीं देने […]

विज्ञापन

25 मई को मिला था स्पीड पोस्ट

दहशत में प्रबंधक का परिवार, प्राथमिकी
एसपी से मिले प्रबंधक दो दिन में कार्रवाई का आश्वासन
बोखड़ा : पंजाब नेशनल बैंक की बनौल शाखा के प्रबंधक रमण कुमार दत्ता से अज्ञात अपराधियों ने स्पीड पोस्ट भेज कर 10 लाख की रंगदारी मांगी है. रंगदारी की रकम नहीं देने पर परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी गयी है.
इस घटना के बाद बैंक के शाखा प्रबंधक श्री दत्ता का परिवार दहशत में है. डर से वह दो दिन का छुट्टी लेकर कहीं चले गये हैं. श्री दत्ता ने सोमवार को प्रभात खबर को बताया कि रंगदारी की बाबत धमकी भरा पत्र मिलने के बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मिल कर सारी स्थितियों से अवगत करा दिये हैं.
पुलिस अधीक्षक ने दो दिन के अंदर मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है. बताया जाता है कि 25 मई को स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रबंधक को पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि 10 लाख की रकम तैयार रखो, वरना पूरे परिवार को समाप्त कर देंगे. प्रबंधक ने रंगदारी को लेकर मिली धमकी की जानकारी बैंक के मुजफ्फरपुर मंडल प्रमुख को भी दी है.
नानपुर थानाध्यक्ष ललन कुमार ने बताया कि प्रबंधक के आवेदन पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.
वह मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि बैंक के बगल में स्थित स्कूल में सैप के जवानों की तैनाती है, वहां के जवानों को बैंक समेत प्रबंधक की सुरक्षा की जिम्मेवारी सौंप दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन