बथनाहा प्रमुख व उपप्रमुख चुनाव को लेकर जद्दोजहद

बथनाहा : चुनाव कार्य की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी है़ मतगणना कार्य के संपन्न होने के बाद जीते हुए प्रत्याशी करीब दो माह की भाग-दौड़ के बाद शारीरिक थकावट महसूस कर रहे हैं. हालांकि जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख व उपमुखिया चुनाव को लेकर नवनिर्वाचित जिला पार्षद, पंसस […]
बथनाहा : चुनाव कार्य की सभी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गयी है़ मतगणना कार्य के संपन्न होने के बाद जीते हुए प्रत्याशी करीब दो माह की भाग-दौड़ के बाद शारीरिक थकावट महसूस कर रहे हैं. हालांकि जिला परिषद अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के अलावा प्रखंड प्रमुख, उपप्रमुख व उपमुखिया चुनाव को लेकर नवनिर्वाचित जिला पार्षद, पंसस व वार्ड सदस्यों को जीतने के बाद भी आराम करने का मौका नहीं मिल पा रहा है,
क्योंकि उक्त पदों के लिये संभावित प्रत्याशी अपने पक्ष में करने के लिए ऐसे नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों के घर का चक्कर लगाते देखे जा रहे हैं. इसी में से कई नवनिर्वाचित पंसस उपप्रमुख पद के लिए पंचायत समिति सदस्यों को अपने पक्ष में करने के लिए जोड़-तोड़ करने में जुट गये है़ गांव से लेकर शहर के विभिन्न होटलों में नवनिर्वाचित पंचायत जनप्रतिनिधियों की बैठकें चल रही है़ प्रखंड में इस बार प्रमुख पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




