गांव की सरकार ने ली शपथ जनप्रतिनिधि

Updated at : 10 Jun 2016 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
गांव की सरकार ने ली शपथ जनप्रतिनिधि

पंचायत चुनाव. धनकौल पंचायत से उपमुखिया पद पर इंदू देवी जीतीं पिपराही (शिवहर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित आइसीडीएस कार्यालय में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ लिया. वही इस दौरान उपमुखिया व उपसरपंच का चुनाव भी किया गया. धनकौल पंचायत से उपमुखिया पद पर इंदू देवी निर्वाचित की गयी. […]

विज्ञापन

पंचायत चुनाव. धनकौल पंचायत से उपमुखिया पद पर इंदू देवी जीतीं

पिपराही (शिवहर) : प्रखंड मुख्यालय स्थित आइसीडीएस कार्यालय में आयोजित एक शपथ ग्रहण समारोह में निर्वाचित त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों ने शपथ लिया. वही इस दौरान उपमुखिया व उपसरपंच का चुनाव भी किया गया.
धनकौल पंचायत से उपमुखिया पद पर इंदू देवी निर्वाचित की गयी. जबकि उपसरपंच महमुद आलम चुने गये. वही कुअमां पंचायत से उपमुखिया सुरेंद्र बैठा व उपसरपंच कृष्ण चंद्र मिश्र चुने गये. जबकि मीनापुर बलहा पंचायत से उपमुखिया अरविंद कुमार व उपसरपंच गोनउर सहनी चुने गये. निर्वाची पदाधिकारी अजय कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को शपथ दिलायी.मौके पर जीपीएस शिवलाल पासवान, बीसीओ विनोद कुमार,बीईओ सुरेंद्र कुमार, इंदिरा आवास सहायक अहमद उमर,रूपलाल मंडल, विरेंद्र पंडित, समेत कई मौजूद थे.
पुरनहिया व शिवहर में आज होगा प्रमुख का चुनाव: पुरनहिया/शिवहर. पुरनहिया प्रखंड में प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव 10 जून को होगा. जिसको लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है. निर्वाची पदाधिकारी मो. रईसुद्दीन ने बताया कि पुरनहिया किसान भवन में मुखिया सरपंच व अन्य के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. जबकि मनरेगा भवन में पूर्वाह्न प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव एसडीओ लालबाबू सिंह के देख रेख में होगा. इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं. कहा कि प्रपत्र 28 के द्वारा शपथ दिलवाया जायेगा. जबकि 25 के द्वारा उपमुखिया, उपसरपंच, प्रमुख व उपप्रमुख का नाॅमिनेशन होगा. प्रपत्र 26 में चुनाव कराया जायेगा. व प्रपत्र 27 में परिणाम की जानकारी दी जायेगी. इधर शिवहर में अपराहृन प्रमुख व उपप्रमुख का चुनाव होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन