एक साथ शपथ लिये कई जनप्रतिनिधि मिला जनता की सेवा करने का मौका
Updated at : 10 Jun 2016 2:19 AM (IST)
विज्ञापन

जानकी ताजपुर से निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित शिवहर : निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत निर्वाचन नियमावली 2006 के नियम 88 के अंतर्गत शपथ ग्रहण दिलायी गयी. वही उपमुखिया व सरपंच का चुनाव किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर के विभिन्न भवनों में सीओ युगेश दास के देख देख में शपथ […]
विज्ञापन
जानकी ताजपुर से निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित
शिवहर : निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायत निर्वाचन नियमावली 2006 के नियम 88 के अंतर्गत शपथ ग्रहण दिलायी गयी. वही उपमुखिया व सरपंच का चुनाव किया गया. प्रखंड कार्यालय परिसर के विभिन्न भवनों में सीओ युगेश दास के देख देख में शपथ दिलाया गया. इस दौरान ताजपुर पंचायत से जानकी देवी निर्विरोध उपसरपंच चुनी गयी. जबकि प्रमोद राय उपमुखिया चुने गये.
इस पंचायत से निर्वाचित 10 पंच व 10 वार्ड सदस्य को शपथ दिलाया गया.सुगिया कटसरी पंचायत से उपमुखिया पद पर उदय कुमार झा व उपसरपंच पद पर रामबालक सिंह का चुनाव किया गया. इस पंचायत से निर्वाचित 16 पंच व वार्ड सदस्य को शपथ दिलवाया गया. सरसौला खुर्द पंचायत से उपमुखिया नंद किशोर सिंह व उपसरपंच उदय प्रसाद गुप्ता निर्वाचित किये गये. यहां पंच के कुल 14 पद है जिसमें 3 कतिपय कारणों से रिक्त रह गया.
शेष 11 पदों पर निर्वाचित पंच ने शपथ लिया है. वही वार्ड सदस्य के निर्वाचित 14 सदस्यों ने शपथ लिया. चमनपुर पंचायत से मुखिया पद पर राजकली देवी व उपसरपंच पद पर यादव लाल साह चुने गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




