सुगिया कटसरी सरेह से लड़की का शव बरामद

Updated at : 03 Jun 2016 6:19 AM (IST)
विज्ञापन
सुगिया कटसरी सरेह से लड़की का शव बरामद

पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही है छानबीन: एसपी शिवहर : नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र सुगिया कटसरी सरेह से करीब 18 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया है. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया है. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले […]

विज्ञापन

पुलिस कई बिंदुओं पर कर रही है छानबीन: एसपी

शिवहर : नगर थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र सुगिया कटसरी सरेह से करीब 18 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया है. उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए सीतामढ़ी भेज दिया है. समाचार प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.
एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने कहा कि पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है. दुष्कर्म के बाद हत्या की बात को उन्होंने प्रथम दृष्टया खारिज कर दिया है. कहा कि पंजाब से एक लड़की के अपहरण की बात सामने आयी थी. इसको लेकर पंजाब पुलिस पिपराही थाना पुलिस के सहयोग से पिपराही थाना के संभावित स्थानों का छापेमारी किया था. किंतु पुलिस को जो पता प्राप्त हुआ था. उसका सत्यापन नहीं हो सका .
लड़की को बरामद नहीं किया जा सका. संभवत: वह मामला भी हो सकता है. अपराधी बचने के लिए घटना को अंजाम दिया हो. कहा कि मृतक लड़की के ड्रेस से प्रथम दृष्टया लगता है कि कोई डांसर हो. इस मामले में बाहर के अपराधी किसी कारण से घटना को अंजाम देकर शव को शिवहर क्षेत्र में फेंक दिया हो ताकि पहचान मुश्किल हो सके. अन्य कई बिंदु है जिसपर पुलिस की जांच चल रही है. प्रथम दृष्टया लड़की के गर्दन पर निशान पाया गया है. जिससे गला दबाकर या फिर फंदा लगाकर हत्या की बात भी हो सकती है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन