करंट से बुजुर्ग महिला की मौत

परसौनी : थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में रविवार की सुबह करीब आठ बजे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से उपेंद्र गुप्ता की मां दुलारी देवी 65 वर्ष की मौत हो गयी. बताया गया है कि दुलारी देवी अपने खेत में मूंग तोड़ने गयी थी. उसे क्या मालूम की विद्युत प्रवाहित तार टूट […]
परसौनी : थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में रविवार की सुबह करीब आठ बजे विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से उपेंद्र गुप्ता की मां दुलारी देवी 65 वर्ष की मौत हो गयी. बताया गया है कि दुलारी देवी अपने खेत में मूंग तोड़ने गयी थी. उसे क्या मालूम की विद्युत प्रवाहित तार टूट कर खेत में गिरा हुआ है. हाथ का तार से संपर्क होते ही मौके पर उसकी मौत हो गयी. यह खबर सुन ग्रामीण आक्रोशित हो गये. लोग शव के साथ प्रदर्शन करने लगे.
विभाग के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गयी. बेलसंड एसडीपीओ सह प्रशिक्षु आइपीएस डी अमरकेश व थानाध्यक्ष लालबाबू यादव मौके पर पहुंचे. लोगों को शांत कराया गया. एसडीपीओ ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. बिजली के कनीय अभियंता कृपानंद कामत से बात की. बताया गया है कि जो तार टूट कर गिरा था वह काफी जर्जर हो चुका है. उसी तार से कैलास राय को बिजली आपूर्ति की जाती रही है.
हालांकि कनीय अभियंता श्री कामत ने बताया कि उक्त तार से किसी भी उपभोक्ता को आपूर्ति नहीं की जाती है. सूत्रों की बातों पर यकीन करें तो कैलास राय उपभोक्ता हैं, बिजली का उपयोग करते हैं और उन्हें हाल में 14 रुपये का बिल भी आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




