बिना मीटर रीडिंग के ही भेजा जा रहा बिल
Updated at : 25 May 2016 3:09 AM (IST)
विज्ञापन

रसीद कटने के वर्षों बाद भी दर्जनों घरों में नहीं लगा मीटर बोखड़ा : बिजली विभाग की कार्यशैली से हर कोई वाकिफ है. विभाग के स्तर से जितनी समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है, उससे अधिक समस्याएं उत्पन्न होती जा रही हैं. हाल यह है कि प्रखंड के विभिन्न गांवों के उपभोक्ताओं को बिना […]
विज्ञापन
रसीद कटने के वर्षों बाद भी दर्जनों घरों में नहीं लगा मीटर
बोखड़ा : बिजली विभाग की कार्यशैली से हर कोई वाकिफ है. विभाग के स्तर से जितनी समस्याओं का निदान नहीं किया जाता है, उससे अधिक समस्याएं उत्पन्न होती जा रही हैं. हाल यह है कि प्रखंड के विभिन्न गांवों के उपभोक्ताओं को बिना मीटर रीडिंग के हीं विभाग द्वारा बिल भेजा जा रहा है. यह सिलसिला महीनों से चला आ रहा है. वहीं, दूसरी ओर वर्षों पूर्व बिजली का कनेक्शन लेने वाले सैकड़ों लोगों के घरों में अब तक मीटर नहीं लगाया जा सका है. कहा जा रहा है कि प्रखंड क्षेत्र के बीपीएल परिवारों के यहां लगाये गये मीटर में से 60 फीसदी मीटर खराब हो चुके हैं.
इसकी खबर रहने के बावजूद विभाग बेखबर बना हुआ है. यानी खराब मीटरों को नहीं बदला जा रहा है. गत वर्ष डीएम के आदेश पर पंचायत सचिव व विकास मित्र द्वारा संयुक्त रूप से मीटरों की स्थिति की जांच की गयी थी. बीडीओ द्वारा रिपोर्ट समेकित कर जिला प्रशासन को उपलब्ध कराया गया था. रिपोर्ट में बताया गया था कि खड़का पंचायत में 75 फीसदी मीटर खराब है. विद्युत फ्रेंचाइजी व नया टोला गांव निवासी नवीन कुमार यादव ने बताया कि धनकौल में 60 फीसदी मीटर खराब है, जिसे अब तक नहीं बदला जा सका है. वहीं नया कनेक्शन लेने वालों में से मात्र दो फीसदी के यहां मीटर लग सका है.
विद्युत कनीय अभियंता अमित कुमार ने बताया कि खराब मीटर वाले उपभोक्ताओं को 40 यूनिट के अंदर हीं बिजली बिल भेजा जाता है. मीटर रीडिंग का दायित्व फ्रेंचाइजर नवीन कुमार का है. खराब मीटर को बदला जायेगा और जहां नहीं लगा है, वहां लगाया जायेगा. अगर किसी को बिल अधिक चला गया होगा तो उसकी जांच कर बिल में सुधार कर दिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




