परिणाम आते प्रमुख पद को लेकर दावं-पेच शुरू

शिवहर : मतगणना के बाद प्रमुख पद को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच गुना भाग शुरू हो गया है. किसके क्लच में कौन है, किसके वरीय नेता के सहयोग से किसको मिलाया जा सकता है. डुमरी कटसरी प्रखंड में राजनीति के धुरंधर पूर्व प्रमुख चंद्रभूषण सिंह की पत्नी चिंता देवी मकसुदपुर कररिया क्षेत्र […]
शिवहर : मतगणना के बाद प्रमुख पद को लेकर प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के बीच गुना भाग शुरू हो गया है. किसके क्लच में कौन है, किसके वरीय नेता के सहयोग से किसको मिलाया जा सकता है. डुमरी कटसरी प्रखंड में राजनीति के धुरंधर पूर्व प्रमुख चंद्रभूषण सिंह की पत्नी चिंता देवी मकसुदपुर कररिया क्षेत्र संख्या 6 से चुनाव जीती है. वे डुमरी कटसरी प्रखंड का भी प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. इस बार प्रमुख पद की प्रवल दावेदारी में है. वही पूर्व पंचायत समिति सदस्य रूपेश कुमार सिंह की पत्नी सरिता देवी क्षेत्र संख्या 7 से चुनाव जीती हैं. वे भी प्रमुख पद की प्रवल दावेदारी में शामिल हैं. वही रोहुआ क्षेत्र संख्या 10 से निर्वाचित पंचायत समिति सदस्य अमित कुमार भी प्रमुख पद के दौड़ में शामिल हैं.
इस प्रखंड के कुल 11 पंचायत समिति सदस्य का पद है. प्रमुख पद की कुर्सी के लिए कम से कम 6 सदस्य का समर्थन जरूरी है. शिवहर प्रखंड प्रमुख के दावेदारी में दो का नाम सामने आया है.जो पंचायत समिति सदस्य पद के विजेता प्रत्याशी हैं. जिसमें पूर्व उपप्रमुख भोला साह, व भिखरी मिंया की पत्नी शमीला खातुन का नाम शामिल है. वही पिपराही प्रखंड प्रमुख पद पर धनकौल पंचायत से पंचायत समिति सदस्य पद पर विजेता गजाधर बैठा, उपेंद्र बैठा व बेलवा की नीलम देवी का नाम सामने आया है.
10 वर्षों के संघर्ष के बाद फुलकहां के पूर्व मुखिया की पत्नी को किया पराजित
शिवहर. जिले के डुमरी कटसरी प्रखंड के फुलकाहां पंचायत के मुखिया पद पर प्रतिनिधित्व 2001 से मंसुर आलम कर रहे थे. उन्हें पराजित करने के लिए वंसत कुमार ने 2006 में संघर्ष शुरू किया.
उस चुनाव में वे 386 मत प्राप्त कर चुनाव हार गये. किंतु उसके बाद 2011 में उन्होंने पुन: मुखिया पद की लड़ाई लड़ी. किंतु 1333 मत प्राप्त करने के बाद भी मात खा गये. इस बार 2016 में उक्त पद मुखिया पद महिला के लिए आरक्षित हो गया.
मंसुर आलम ने अपनी बीबी फातमा को प्रत्याशी बनाया .तो बसंत कुमार ने पत्नी वर्षा वसंत को चुनावी समर में उतारा. इस चुनाव में वसंत कुमार की पत्नी वर्षा बसंत ने 2710 मत प्राप्त कर बाजी मार ली है.
वर्षा ने मंसूर आलम की पत्नी फातमा को शिकस्त दे दिया है.
आम जनता को साधुवाद: शिवहर . जिला परिषद क्षेत्र संख्या 4 के विजेता प्रत्याशी सुलेखा देवी के पति समाजसेवी पप्पु सिंह ने मोहारी,कोपगढ़,फतहपुर, कुशहर आदि गांवों का दौरा किया. इस दौरान उन्होने शांतिपूर्ण व निष्पक्ष मतदान व मतगणना सुनिश्चित कराने के लिए जिला प्रशासन व आम लोगों को साधुवाद कहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




