प्रशासन की थी विशेष चौकसी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र

Updated at : 21 May 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
प्रशासन की थी विशेष चौकसी प्रत्याशियों को मिला प्रमाण पत्र

आजाद हिंद फौज के संस्थापक के पिता तरियानी छपड़ा से मुखिया निर्वाचित शिवहर : जिले के तरियानी छपड़ा पंचायत से 2673 मत प्राप्त कर मुखिया पद पर श्यामबाबू सिंह निर्वाचित घोषित किये गये है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा देवी को 1814 मत के अंतर से पराजित किया है. विजेता प्रत्याशी आजाद हिंद फौज के […]

विज्ञापन

आजाद हिंद फौज के संस्थापक के पिता तरियानी छपड़ा से मुखिया निर्वाचित

शिवहर : जिले के तरियानी छपड़ा पंचायत से 2673 मत प्राप्त कर मुखिया पद पर श्यामबाबू सिंह निर्वाचित घोषित किये गये है. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रेखा देवी को 1814 मत के अंतर से पराजित किया है. विजेता प्रत्याशी आजाद हिंद फौज के संस्थापक नितेश सिंह का पिता है. ज्योंहि छपड़ा की मतगणना शुरू हुई लोग परिणाम जानने के लिए मीडिया कर्मी से पूछताछ करते आये. जिले के लोग उत्सुक थे कि छपड़ा का चुनाव परिणाम क्या होगा.
कारण कि वहां दो बाहुबली के बीच मुकाबला था. अब तक वहां अखिलेश सिंह के परिवार के लोग व पत्नी मुखिया का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. यहां के चुनाव पर प्रशासन की भी नजर थी. इस पंचायत से सरपंच पद पर 1787 वोट प्राप्त कर अमित कुमार सिंह विजयी रहे है. जबकि 907 वोट प्राप्त का शिव शंकर सिंह दूसरे स्थान पर रहे हैं. पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 17 से 861 मत प्राप्त कर मुन्नी सिंह विजयी रहे. जबकि क्षेत्र 16 से 675 मत प्राप्त कर पंकज कुमार सिंह विजयी रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन