ग्रामीणों ने थाना पर किया धरना-प्रदर्शन

Updated at : 20 May 2016 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने थाना पर किया धरना-प्रदर्शन

शिवहर : महम्मदपुर कटसरी पंचायत के गाजीपुर के ग्रामीणों ने श्यामपुर भटहां थाना पर धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीण झिटकाहीं गांव से आर्म्स के साथ पुलिस को सौंपे गये गाजीपुर निवासी रविनय कुमार को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई की मांग कर रहे थे. गाजीपुर के ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत चुनाव में पराजय से […]

विज्ञापन

शिवहर : महम्मदपुर कटसरी पंचायत के गाजीपुर के ग्रामीणों ने श्यामपुर भटहां थाना पर धरना प्रदर्शन किया. ग्रामीण झिटकाहीं गांव से आर्म्स के साथ पुलिस को सौंपे गये गाजीपुर निवासी रविनय कुमार को निर्दोष बताते हुए उसकी रिहाई की मांग कर रहे थे.

गाजीपुर के ग्रामीणों का कहना था कि पंचायत चुनाव में पराजय से आक्रोशित मुखिया प्रत्याशी अनिता देवी के पति नंद किशोर सिंह ने उसे राजनीतिक प्रतिद्वंदिता में फंसाया है. गिरफ्तार व्यक्ति विजेता मुखिया प्रत्याशी रंजीत कुमार का समर्थक है. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष देवानंद कुमार ने बताया कि क्षिटकांही निवासी नंद किशोर सिंह ने उसे पकड़ कर एक देशी कट्टा के साथ बुधवार की रात पुलिस को सौंपा था.
प्रथम दृष्टया यह मामला राजनीतिक प्रतिद्वंदिता से प्रेरित लग रहा था. पुलिस का अनुसंधान जारी था. इसी क्रम में लोग धरना प्रदर्शन करने लगे. इधर पुलिस की नजर में भी जांच में उसे प्रथम दृष्टया दोषी नहीं पाया गया. इसलिए उसे धारा 41 के तहत सफाई बयान लेकर चेतावनी नोटिस देकर छोड़ दिया गया है. कहा कि जांच की जा रही है दूसरा पक्ष को दोषी पाया गया तो कार्रवाई होगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन