दोस्तों व रिश्तेदारों से होगा मुकाबला

Updated at : 20 May 2016 12:30 AM (IST)
विज्ञापन
दोस्तों व रिश्तेदारों से होगा मुकाबला

पुपरी : प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का सिलसिला शुक्रवार को थम जाएगा़ इस चुनाव में खास बात यह है कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्य व दुख-सुख में साथ निभाने वाले दोस्त-मित्र भी आमने-सामने चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. प्रखंड के बलहा मकसूदन पंचायत […]

विज्ञापन

पुपरी : प्रखंड में पंचायत चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार का सिलसिला शुक्रवार को थम जाएगा़ इस चुनाव में खास बात यह है कि प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में एक ही परिवार के अलग-अलग सदस्य व दुख-सुख में साथ निभाने वाले दोस्त-मित्र भी आमने-सामने चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं. प्रखंड के बलहा मकसूदन पंचायत में ननद नीरा देवी व भाभी मंजू देवी आमने सामने चुनाव लड़ रही है़ वहीं इसी पंचायत से देवरानी-जेठानी क्रमश: मरियम खातून व जमैदा खातून आमने-सामने चुनाव लड़ रही है़

रामनगर बेदौल पंचायत में दो चचेरे भाई शंकर राय व श्याम राय मुखिया पद पर आमने-सामने चुनाव मैदान में हैं. झझिहट पंचायत में भी सास-बहू क्रमश: राजकुमारी गुप्ता व रूना कुमारी मुखिया पद पर चुनाव लड़ रही हैं. राजकुमारी देवी निवर्तमान मुखिया हैं. इनके एक अन्य प्रतिद्वंदियों में चेचेरी बहू भी शामिल है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन