उपद्रवी तत्वों को देखते ही दबोचने का निर्देश
Updated at : 13 May 2016 4:32 AM (IST)
विज्ञापन

तैयारी. तरियानी छपड़ा व छतौनी पर विशेष रहेगी चौकसी, दोनों पंचायतों में रहेंगे दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट बूथ पर विधि विरुद्ध हरकत करने वालों पर पुलिस कर सकती है बल प्रयोग: एसपी शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रभारी डीएम सह डीडीसी इंदु सिंह व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते […]
विज्ञापन
तैयारी. तरियानी छपड़ा व छतौनी पर विशेष रहेगी चौकसी, दोनों पंचायतों में रहेंगे दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट
बूथ पर विधि विरुद्ध हरकत करने वालों पर पुलिस कर सकती है बल प्रयोग: एसपी
शिवहर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में प्रभारी डीएम सह डीडीसी इंदु सिंह व एसपी प्रकाश नाथ मिश्र ने आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि तरियानी में छठे चरण का चुनाव अागामी 14 मई को होना है. जिसको लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गयी है.
मौके पर एसपी ने कहा कि तरियानी छपड़ा व छतौनी में पुलिस की विशेष चौकसी रहेगी. सुरक्षा कारणों ने उक्त दोनों पंचायत को दो सेक्टर में बांटकर वहां दो सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गयी है. कहा कि बूथों पर विधि विरुद्ध हरकत करने वालों पर पुलिस बल प्रयोग भी कर सकती है. कहा कि बूथों पर करीब एक हजार पुलिस बल को लगाया गया है.
कहा कि दो यूनिट पारा मिलिट्री फोर्स को बूथों पर लगाया गया है. वही 135 चौकदार पुल पुलिया की निगहबानी में तैनात किये गये हैं. कहा कि प्रत्येक पंचायत में एसटीएफ के 6 जवान तीन बाइक पर गश्ती करेंगे.जो आर्म्स से लैस होंगे. पहली वार बाइक दश्ता में एसटीएफ का जवान छठे चरण में लगाया गया है.
एंटी लैंड माइंस दश्ता व डब्ल स्कॉट दश्ता भी सक्रिय रहेगा.उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण भयमुक्त मतदान करने की अपील करते हुए कि मतदाता की सुरक्षा में पुलिस नेटवर्क सक्रिय रहेगा. वहीं डीडीसी इंदू सिंह ने कहा कि तरियानी में शांतिपूर्ण मतदान के लिए 116 बूथ बनाये गये हैं. जिसमें एक सहायक बूथ शामिल है.
कहा कि यहां 84 मतदान केंद्र भवन नक्सल व 84 संवेदनशील है. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 7 के आठ पंचायतों में छठे चरण में चुनाव होगा. जहां 57 हजार 378 मतदाता चुनावी किस्मत आजमा रहे 774 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे. जिसमें जिला परिषद के 22, पंचायत समिति सदस्य के 84, मुखिया के 101,वार्ड के 350, सरपंच के 35 व पंच के 182 प्रत्याशी शामिल हैं. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 7 के आठों पंचायत को दो सुपर जोन,4जोन,10 सेक्टर,में बांटा गया है.
जहां 32 पीसीसीपी के साथ 4 पीसीसीपी रिजर्व में रखे गये हैं.
मौके पर एसडीओ लालबाबू सिंह,एसडीपीओ प्रीतिश कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार, डीपीओ आइसीडीएस आलोक कुमार, डीपीआरओ वैसूर रहमान अंसारी, पंचायती राज पदाधिकारी गिरीजेश कुमार, बीडीओ संजय कुमार सिंह, अजय कुमार, अरूण कुमार, सीओ मनोज कुमार, युगेश दास समेत कई मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




