कई बूथों पर चापाकल व शौचालय नहीं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 May 2016 4:32 AM
बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर 18 मई को मतदान होना है. इसके लिए कुल 160 बूथ बनाये गये हैं. इनमें से आधा दर्जन बूथों पर न तो चापाकल है और न ही शौचालय की सुविधा. पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जायेगी तो शौच के लिए मतदान कर्मियों को डब्बा या […]
बोखड़ा : प्रखंड क्षेत्र में पंचायत चुनाव को लेकर 18 मई को मतदान होना है. इसके लिए कुल 160 बूथ बनाये गये हैं. इनमें से आधा दर्जन बूथों पर न तो चापाकल है और न ही शौचालय की सुविधा. पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था कर ली जायेगी तो शौच के लिए मतदान कर्मियों को डब्बा या बोतल में पानी लेकर खेत में ही जाना होगा.
कारण कि प्रशासन इस स्थिति में नहीं है कि शौचालय विहीन बूथों पर कोई वैकल्पिक व्यवस्था करे. सामुदायिक भवन भाउर पर बूथ नंबर 169 है. यहां न तो चापाकल है और न ही शौचालय. बूथ के अलग-बगल में भी चापाकल नहीं है. ट्राइसेम भवन, बोखड़ा में दो बूथ है. इस बूथ पर भी चापाकल व शौचालय की सुविधा नदारद है. प्राथमिक विद्यालय, पोखरैरा कन्या में चापाकल नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










