लालगढ़ से अगवा लड़की दिल्ली से बरामद

Updated at : 09 May 2016 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
लालगढ़ से अगवा लड़की दिल्ली से बरामद

पिता ने दर्ज करायी थी अपहरण की प्राथमिकी शिवहर : श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लालगढ़ से अपहृत लड़की श्रेया कुमारी उर्फ बबी कुमारी को दिल्ली से बरामद कर लिया है. वही अपहर्ता सुजीत कुमार को भी गिरफतार कर लिया है. पुलिस द्वारा दोनों को शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना लाने की […]

विज्ञापन

पिता ने दर्ज करायी थी अपहरण की प्राथमिकी

शिवहर : श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के लालगढ़ से अपहृत लड़की श्रेया कुमारी उर्फ बबी कुमारी को दिल्ली से बरामद कर लिया है. वही अपहर्ता सुजीत कुमार को भी गिरफतार कर लिया है. पुलिस द्वारा दोनों को शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना लाने की प्रक्रिया जारी है.
एसपी प्रकाश नाथ मिश्र के हवाले से बताया गया है कि 15 वर्षीय श्रेया के अपहरण की प्राथमिकी लड़की के पिता राजकिशोर सिंह द्वारा दर्ज करायी गयी. इसमें ग्रामीण सुजीत कुमार व रौशन कुमार को आरोपित किया गया है. पुलिस कांड दर्ज कर अनुसंधान पुअनि अमर कुमार द्वारा किया जा रहा है.
तकनीकी सहायक मनीष कुमार द्वारा कॉल डिटेल्स भी खंगाला गया. मोबाईल विशलेषण व कॉल डिटेल्स के आधर पर पुलिस को पत्ता चला कि श्रेया व सुजीत दिल्ली में है. इसकी छानबीन के लिए एसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष देवानंद कुमार द्वारा अनुसंधान कर्ता को दिल्ली भेजा गया. जहां पुलिस ने दिल्ली के शास्त्री नगर थाना के सराय रोहिल्ला मुहल्ला से एक किराये के मकान से दोनों को बरामद कर लिया है.
पुलिस ने नाटकीय अंदाज में दूर का चाचा बनकर दोनों तक पहुंची. शिवहर व दिल्ली पुलिस ने संयुक्त छापेमारी कर बरामद किया है. इधर समाचार प्रेषण तक दोनों को शिवहर के श्यामपुर भटहां थाना में लाने के लिए अग्रतर प्रक्रिया जारी है. एसपी ने इसके लिए दिल्ली के स्थानीय थाना व डीसीपी से बात की है. आने के बाद लड़की की मेडिकल जांच की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन