पॉकेटमारी करती तीन महिलाएं गिरफ्तार

Updated at : 05 May 2016 4:51 AM (IST)
विज्ञापन
पॉकेटमारी करती तीन महिलाएं गिरफ्तार

पुपरी : स्थानीय जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों से पॉकेटमारी करती तीन महिला चोर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया. सूचना मिलने पर सीतामढ़ी जीआरपी थानाध्यक्ष शशि कपूर महिला आरक्षी के साथ मौके पर पहुंच कर तीनों महिलाओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया. पकड़ी गयी महिलाओं में दो दरभंगा की तथा एक […]

विज्ञापन

पुपरी : स्थानीय जनकपुर रोड रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों से पॉकेटमारी करती तीन महिला चोर को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया. सूचना मिलने पर सीतामढ़ी जीआरपी थानाध्यक्ष शशि कपूर महिला आरक्षी के साथ मौके पर पहुंच कर तीनों महिलाओं को अपनी गिरफ्त में ले लिया.

पकड़ी गयी महिलाओं में दो दरभंगा की तथा एक समस्तीपुर की रहनेवाली है. तीनों ने रेलवे स्टेशन पर महिला यात्रियों से पॉकेटमारी की बात स्वीकार की है.
मालूम हो कि उक्त गिरोह ने मंगलवार को नगर पंचायत के वार्ड संख्या-तीन निवासी शंभु प्रसाद गुप्ता की पतोहू एकता गुप्ता का पर्स चोरी कर लिया था. उक्त पर्स में एक लाख मूल्य का जेवरात था, जिसे लेकर वह बैरगनिया शादी में शरीक होने जा रही थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन