महंथ की हत्या की हो निष्पक्ष जांच: स्वामी हरिनारायणानंद

शिवहर : भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी हरिनारायणानंद ने पुरनहिया रामजानकी मठ के महंथ बृजनारायण दास के हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होने साधुसमाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की है. ताकि साधु समाज निर्भिक होकर सेवा दे सके. शिवहर पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर भी सवाल […]
शिवहर : भारत साधु समाज के राष्ट्रीय महामंत्री स्वामी हरिनारायणानंद ने पुरनहिया रामजानकी मठ के महंथ बृजनारायण दास के हत्या की निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होने साधुसमाज की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग सरकार से की है. ताकि साधु समाज निर्भिक होकर सेवा दे सके. शिवहर पुलिस प्रशासन के कार्यशैली पर भी सवाल खड़ा किया. कहा कि अभी तक अपराधी की गिरफतारी नहीं हुई है. जो पुलिस के कार्य पर सवाल खड़ा करता है.
उन्होने महंथ के अंगरक्षक हटाये जाने के मामले की भी जांच करने की मांग जिला प्रशासन से की है. कहा कि हत्या में निर्दोश फंसे नहीं,वही दोषी बचे नहीं इसको ध्यान में रखकर पुलिस को जांच करनी चाहिए.मौके पर साधु समाज के प्रदेश महामंत्री संत शरण दास,मंत्री महंथ ज्ञानानंद स्वामी, उपाध्यक्ष महंथ गणेशानंद गिरी,छपड़ा पातेपुर परसा के महंथ कामाख्या दास समेत कई संत मौजूद थे. वे सभी मृतक महंथ के श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने आये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




