समारोह पूर्वक शिक्षक की विदाई

Updated at : 02 Jan 2014 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
समारोह पूर्वक शिक्षक की विदाई

सुप्पीः रीगा अंचल शिक्षक संघ के मंत्री व सुप्पी प्रखंड के मध्य विद्यालय, नरहा के शिक्षक श्यामचंद्र साहु सेवानिवृत्त हो गये. उनके सम्मान में स्कूल परिसर में एक समारोह का आयोजन कर उनकी भावभीनी विदाई की गयी. मौके पर प्रखंड प्रमुख रणधीर कुमार यादव, बीडीओ विजय पासवान, बीइओ शुभ नारायण सिंह, मेजरगंज बीइओ सिपाही प्रसाद […]

विज्ञापन

सुप्पीः रीगा अंचल शिक्षक संघ के मंत्री व सुप्पी प्रखंड के मध्य विद्यालय, नरहा के शिक्षक श्यामचंद्र साहु सेवानिवृत्त हो गये. उनके सम्मान में स्कूल परिसर में एक समारोह का आयोजन कर उनकी भावभीनी विदाई की गयी. मौके पर प्रखंड प्रमुख रणधीर कुमार यादव, बीडीओ विजय पासवान, बीइओ शुभ नारायण सिंह, मेजरगंज बीइओ सिपाही प्रसाद यादव व रीगा बीइओ इस्लाम अंसारी भी मौजूद थे. मौके वक्ताओं ने श्री साहु के कार्यकाल की सराहना की.

कहा कि उनका कार्यकाल बेदाग रहा है. उन्होंने पूरी तत्परता व निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया. संघ के प्रति भी समर्पित रहे हैं. ऐसे शिक्षकों की कमी हमेशा खलती रहेगी. इससे पूर्व अतिथियों को फूलों की माला, डायरी व पेन देकर सम्मानित किया गया. बाद में श्री साहु को शॉल ओढ़ा कर व अंग वस्त्र देकर उनकी विदाई की गयी. यह सम्मान प्रधान शिक्षक राजकिशोर प्रसाद द्वारा किया गया. स्कूल की छात्रओं ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाया. मौके पर मुखिया रंजीत सिंह, सरपंच अवधेश नारायण सिंह, शिक्षक राधेश्याम शर्मा, रमेश यादव, मो नसरूद्दीन साह, हरि नारायण राउत, हरि शंकर प्रसाद, महेश सिंह, मोद नारायण मिश्र व महेश्वर प्रसाद समेत अन्य प्रखंडों के भी सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन