विकास में पैक्स की भूमिका महत्वपूर्ण

Updated at : 29 Dec 2013 5:37 AM (IST)
विज्ञापन
विकास में पैक्स की भूमिका महत्वपूर्ण

शिवहरः जिले के ताजपुर व नया गांव में गैसी फायर सह राइस मिल का उदघाटन शनिवार को डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. चावल का उत्पादन भी शुरू हो गया. करीब 64.20 लाख की लागत से बने इस राइस मिल की क्षमता एक एमटी चावल प्रतिघंटा तैयार करने की है. मौके […]

विज्ञापन

शिवहरः जिले के ताजपुर व नया गांव में गैसी फायर सह राइस मिल का उदघाटन शनिवार को डीएम कुमार विनोद नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया. चावल का उत्पादन भी शुरू हो गया. करीब 64.20 लाख की लागत से बने इस राइस मिल की क्षमता एक एमटी चावल प्रतिघंटा तैयार करने की है. मौके पर डीएम ने कहा कि जिले के लोगों की जीविका कृषि पर आधारित है.

ऐसे में पैक्स की भूमिका महत्वपूर्ण है. पैक्स किसानों की सबसे करीबी संस्था है. डीडीसी अशोक कुमार सिंह व एसडीओ वारिस खान ने मिल से मिलने वाले लाभ से लोगों को अवगत कराया. डीसीओ बीपी मंडल ने बताया कि मिल के लिए राष्ट्रीय कृषि विकास मद से राशि प्राप्त हुई है. मौके पर पैक्स अध्यक्ष कामोद कुमार सिंह व डीएसओ भी मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन