बरामदगी नहीं होने पर 30 को धरना

शिवहरः भाजपा ने चेतावनी दी है कि 30 दिसंबर तक अपहृत व्यवसायी सुशील की बरामदगी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय में धरना दिया जायेगा. विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा का एक शिष्टमंडल शनिवार को एसपी से मिला. बाद में जिला महामंत्री रामकृपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार से भी मिला गया […]
शिवहरः भाजपा ने चेतावनी दी है कि 30 दिसंबर तक अपहृत व्यवसायी सुशील की बरामदगी नहीं हुई तो जिला मुख्यालय में धरना दिया जायेगा. विधान पार्षद बैद्यनाथ प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा का एक शिष्टमंडल शनिवार को एसपी से मिला. बाद में जिला महामंत्री रामकृपाल शर्मा ने बताया कि पीड़ित परिवार से भी मिला गया है.
वहीं डीएम से भी मिलकर सुशील की बरामदगी के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गयी. भाजपा उपाध्यक्ष युगल किशोर झा के नेतृत्व में हुई बैठक में अपहरण की निंदा की गयी. मौके पर पार्षद श्री प्रसाद के अलावा डॉ मिथिलेश कुमार, प्रो रामचंद्र सिंह, रामचंद्र सिंह व रामकृपाल शर्मा समेत अन्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




